
Car Ownership in India : भारत में कार ओनरशिप को लेकर बड़ा दिलचस्प डेटा सामने आया है। इसमें खुलासा हुआ है कि किस राज्य में कितने परिवारों के पास कार है। इस डेटा से संबंधित एक मैप महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए मल्टी-राउंड सर्वे के बाद जो डेटा सामने आया है उसमें भारी असमानता दिखाई दी है। सर्वे बताता है कि भारत में 8 फीसदी से कम परिवारों के पास कार है। आगे जानिए कार ओनरशिप के मामले में कौन सा राज्य नंबर 1 पर है।
गोवा है नंबर 1
भारत में औसतन 7.5 प्रतिशत भारतीय परिवार ऐसे हैं जिनके पास कार है। यानी हर 12 में से केवल 1 परिवार। प्रति परिवार सबसे अधिक कार ओनपशिप दर्ज की गयी है गोवा में, जहां 45.2 प्रतिशत परिवारों के पास मोटर चालित चार पहिया वाहन है। यह डेटा राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे-5 (2019-2021) का है और आनंद महिंद्रा ने इसी डेटा को शेयर किया है।
जम्मू-कश्मीर से पिछड़ा गुजरात
हैरानी की बात यह है कि प्रति परिवार कार ओनरशिप के मामले में पीएम मोदी का गृहराज्य जम्मू-कश्मीर और उत्तर पूर्व के कई राज्यों से पिछड़ गया। जम्मू-कश्मीर (अविभाजित) में 23.7 फीसदी परिवारों के पास है और ये तीसरे नंबर पर है। दूसरे नंबर पर है 24.2 फीसदी के साथ केरल। जबकि गुजरात में 10.9 फीसदी परिवारों के पास कार है।
तीसरे नंबर पर रहा हिमाचल
22.1 फीसदी के साथ हिमाचल प्रदेश तीसरे और 21.9 फीसदी के साथ लिस्ट में पंजाब चौथे नंबर पर रहा। बात करें उत्तर-पूर्व के राज्यों की तो नागालैंड में 21.3 फीसदी, अरुणाचल प्रदेश में 19.3 फीसदी, मणिपुर में 17 फीसदी, मिजोरम में 15.5 फीसदी और मेघालय में 12.9 फीसदी परिवार कार वाले हैं। असम में 8.1 फीसदी और त्रिपुरा में 4.6 फीसदी परिवारों के पास है कार।
यूपी-एमपी की हालत खस्ता
महाराष्ट्र में 8.7 फीसदी, यूपी में 5.5 फीसदी और एमपी में 5.3 फीसदी परिवार कार वाले हैं। हिमाचल के पड़ोसी उत्तराखंड में 12.7 फीसदी परिवारों के पास कार है। राजधानी दिल्ली भी काफी आगे है। यहां 19.4 फीसदी परिवार कार वाले हैं।
ये राज्य हैं सबसे पीछे
इस लिस्ट में सबसे पीछे रहे बिहार (2 फीसदी), ओडिशा (2.7 फीसदी) और 2.8-2.8 फीसदी के साथ पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश। बाकी राज्यों में कर्नाटक में 9.1 फीसदी, तमिलनाडु में 6.5 फीसदी, तेलंगाना में 6.5 फीसदी, झारखंड में 4.1 फीसदी, राजस्थान में 8.2 फीसदी, हरियाणा में 15.3 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 4.3 फीसदी परिवारों के पास कार है। इस डेटा को दिलचस्प बताते हुए एक ट्विटर यूजर ने कहा कि केरल, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, सिक्किम, गोवा (45%), अरुणाचल प्रदेश और दिल्ली (19% से अधिक) में 20% से अधिक कार ओनरशिप है। जबकि भारत का कुल औसत 7.5% है। हो सकता है कि भारतीय कार की कीमत अधिक टैक्स फैक्टर के साथ ज्यादा हो। यानी इस यूजर का इशारा परचेजिंग पावर की ओर है। कुछ लोगों ने तर्क दिया कि प्रति परिवार कारों की कम संख्या वाले राज्यों में बेहतर ट्रांसपॉर्टेशन हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications