नयी दिल्ली। आज के समय में कार का बजट न हो तो मोटरसाइकिल होना जरूरी है। मगर यदि आपका बजट नयी मोटरसाइकिल खरीदने का भी न हो तो टेंशन न लें। आप शुरुआत में सैकंड हैंड बाइक से काम चला सकते हैं। पिछले कुछ समय में भारत में सैकंड हैंड गाड़ियों का मार्केट काफी बढ़ा है। ऐसे कई प्लेटफॉर्म हैं जहां से आप सैकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं। ये एक सस्ता ऑप्शन है। जहां से आप सैकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं उनमें कार्स 24 भी शामिल है। ताजा खबर ये है कि कार्स 24 ने भारत का सबसे बड़ा सैकंड हैंड बाइक शोरूम खोला है।
कहां खुला है ये शोरूम
दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए कार्स 24 खास तोहफा लेकर आई है। क्योंकि कार्स 24 ने भारत का सबसे बड़ा सैकंड हैंड बाइक शोरूम दिल्ली-यूपी बॉर्डर के पास शुरू किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम बीएचपी की रिपोर्ट के अनुसार कार्स 24 ने भारत का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन शोरूम खोलने का दावा किया है, जो ईस्ट-डेल्ही मॉल, आनंद विहार, दिल्ली में स्थित है।
2000 से अधिक गाड़ियां मौजूद
इस शोरूम में ग्राहकों को 2,000 से अधिक रिफर्बिश्ड सैकंड हैंड बाइकें मिलेंगी। आप इनमें से अपने लिए बेस्ट ऑप्शन चुन सकते हैं। यानी आपको चुनने के लिए कई तरह की बाइक मिलेंगी। ग्राहकों के पास आरसी ट्रांसफर, अच्छी क्वालिटी जांच, ऑन-स्पॉट लोन की मंजूरी के साथ फाइनेंसिंग ऑप्शन भी मिलेंगे। साथ ही यदि आप मोटरसाइकिल वापस करना चाहें तो आप 7 दिनों के भीतर ऐसा कर सकते हैं और आपसे इसके लिए कोई सवाल नहीं किया जाएगा।
मिलेगा वारंटी ऑप्शन
कार्स 24 अपने इस शोरूम में 'No Question Asked 7-day return' सर्विस देगी, जिसके तहत यदि वाहन पसंद न आए तो आप 7 दिनों के अंदर बिना किसी सवाल-जवाब के गाड़ी वापस कर सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा और आपको 100 फीसदी पैसा वापस मिलेगा। एक और अहम सर्विस जो आपको मिलेगी वो है वारंटी। वारंटी की अवधि 90 दिनों की होगी।
कोरोना संकट में बेहतर सर्विस
कोरोना महामारी के प्रकोप चलते लोग अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट के मुकाबले पर्सनल मोबिलिटी यानी निजी वाहन पसंद कर रहे हैं। सैकंड हैंड दोपहिया वाहन जेब पर ज्यादा बोझ नहीं डालते। सैकंड हैंड वाहनों की हाई डिमांड को पूरा करने के लिए कार्स 24 ने अगले कुछ महीनों में देश के अन्य प्रमुख महानगरों में यही कारोबार शुरू करने की योजना बनाई है।
यहां भी मिलती हैं सैकंड हैंड बाइक
भारत में सेकंड हैंड बाइक का एक और प्लेटफॉर्म है ड्रूम। ड्रूम पर भी आपको सभी कंपनियों की सैकंड हैंड बाइक मिलेंगी। यहां से आप बजाज, टीवीएस, यामाहा, महिंद्रा और हीरो की सैकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं। इसके अलावा मारुति के सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म ट्रूवैल्यू से आप सस्ती कारें भी खरीद सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications