नई दिल्ली, जून 1। इस समय देश में 4 बड़ी टेलीकॉम कंपनियां बची हैं। ये चारों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को फायदा पहुंचाने के लिए तरह-तरह के ऑफर पेश करती रहती हैं। इसी बीच देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और बीएसएनएल एक खास प्लान लेकर आई हैं। ये दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को रिचार्ज पर कैशबैक दे रही हैं। बीएसएनएल ग्राहक 4 फीसदी तो वहीं जियो ग्राहक 4.16 फीसदी तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे इस कैशबैक ऑफर का फायदा ले सकते हैं।
क्या है बीएसएनएल का ऑफर
बीएसएनएल ने कहा है कि वे इस कठिन समय पर अपने ग्राहकों के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने ग्राहकों से अकाउंट रिचार्ज करने के लिए "गो डिजिटल" का उपयोग करने को कहा है। जहां तक कैशबैक की बात है तो बीएसएनएल ग्राहक अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के फोन रिचार्ज करने पर 4 प्रतिशत तक कैशबैक हासिल कर सकते हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको माईबीएसएनएल ऐप से रिचार्ज करना होगा। कोई भी ग्राहक ऑफर का फायदा तब ही ले पाएगा जब रिचार्ज नंबर इस ऐप रजिस्टर न हो। यानी आपको अपना रिचार्ज करने पर बेनेफिट नहीं मिलेगा। मगर आप किसी अन्य बीएसएनएल ग्राहक का नंबर रिचार्ज करें तो कैशबैक मिलेगा।
जियो दे रही ज्यादा कैशबैक
जियो का भी बीएसएनएल जैसा ही ऑफर है। आपको दूसरों का रिचार्ज करने पर 4.16 फीसदी कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो अपने यूजर्स को जियोपीओएस लाइट ऐप से पैसे कमाने का मौका दे रही है। यह एक कम्युनिटी रिचार्ज ऐप है। आप इससे दूसरों का रिचार्ज कर पैसे भी कमा सकते हैं। आपको रिचार्ज करने पर कैशबैक मिलेगा। यह एक तरह की कमीशन है।
जियो ने फिर से पेश किया 98 रु वाला प्लान
इस बीच जियो ने अपने 98 रु वाले प्लान को एक बार फिर से पेश किया है, जो 14 दिनों की शॉर्ट टर्म वैलिडिटी के साथ आता है। इस शॉर्ट टर्म प्रीपेड वाउचर आपको रोज 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और जियो ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। पिछले साल कंपनी ने इस प्लान को बंद कर दिया था। तब इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट भी मिलेगा।
बीएसएनएल का 98 रु वाला प्लान
बीएसएनएल का यह स्पेशल टैरिफ वाउचर रोज 2 जीबी डेटा देता है जिसके बाद इंटरनेट स्पीड 40 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इसका एक 97 रुपये वाला प्रीपेड प्लान भी है, उस प्लान में भी आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इसके बाद स्पीड 80 केबीपीएस तक कम हो जाती है। इस प्लान में 100 एसएमएस और लोकधुन कंटेंट के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलता है।
एयरटेल और वीआई के प्लान
एयरटेल के 98 रुपये वाले डेटा पैक में आपको केवल डेटा मिलता है। इस प्लान में आपको कुल 12 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपको मौजूदा प्लान तक रहती है। वहीं वीआई का 98 रुपये वाला प्लान भी एक डेटा पैक है। यह एक डबल डेटा ऑफर है और 28 दिनों के लिए आपको इसमें कुल 12 जीबी डेटा देता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications