यदि आपने ने लगातार दो बार जीएसटी नहीं भरा तो आपको रजिस्ट्रेशन कैंसिल हो जाएगा। जी हां सरकार जीएसटी रिटर्न नहीं फाइल करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। दरअसल यह योजना बनाई जा रही है कि जो लगातार दो बार जीएसटी रिटर्न भरने से चूकेगा, उसका पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। चालू वित्त वर्ष के बीते कुछ महीनों में जीएसटी संग्रह उम्मीद से कम होने के कारण केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने जोनल इकाइयों से रिटर्न दाखिल नहीं करने वालों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है।

सीबीआईसी के अनुसार, जीएसटी व सेंट्रल एक्साइज के मुंबई के प्रधान मुख्य आयुक्त कार्यालय ने सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए पोस्टल अधिकारियों को निर्देश दिया है। सीबीआईसी के प्रमुख पी.के.दास ने जब जीएसटी पंजीकरण करने वालों द्वारा नियम का अनुपालन नहीं किए जाने पर गंभीर चिंता जताई, तो अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया।
आपको बता दें कि प्रधान मुख्य आयुक्तों व जीएसटी के मुख्य आयुक्तों व कस्टमर्स के 13 नवंबर को एक वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीबीआईसी प्रमुख ने उन संस्थानों के पंजीकरण को रद्द करने की प्रक्रिया को लेकर नाखुशी जताई थी, जिन्होंने जीएसटीआर -3 बी को छह बार या छह बार से ज्यादा समय दिया। पर रिटर्न दाखिल नहीं किया गया था।
सरकार जीएसटी रिटर्न को लेकर काफी गंभीर है और वह उम्मीद करती है कि जनता भी कर चोरी से बच्चे और देश के विकास में सहयोग दे। तो यदि आप जीएसटी पंजीकरण को नहीं गवाना चाहते हैं तो समय पर अपना जीएसटी रिटर्न फाइल कर दें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications