नयी दिल्ली। प्रमुख कॉफी चैन कैफे कॉफी डे (सीसीडी) ने अपने करीब 280 कॉफी आउटलेट्स बंद कर दिए हैं। अगर कोरोना संकट के बाज सीसीडी में अपनी पसंदीदा कॉफी पीना चाहते हैं तो आपके लिए ये बुरी खबर है। सीसीडी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 280 आउटलेट्स को बंद कर दिया है। कंपनी ने इस कदम के पीछे मुनाफे और भविष्य के खर्चों में बढ़ोतरी की संभावना का हवाला दिया है। पिछले साल अप्रैल-नवंबर 2019 के दौरान कंपनी ने इन्हीं कारणों से लगभग 500 कैफ़े बंद कर दिए थे। अब 30 जून 2020 तक सीसीडी के आउटलेट की कुल संख्या 1,480 रह गई है।

सेल्स में भारी गिरावट
कॉफी चेन की सेल्स भी घटी है। पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 15,739 के मुकाबले इसकी प्रति दिन औसत बिक्री (एएसपीडी) चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में घट कर 15,445 रह गई। कम मार्जिन और उच्च कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के कारण कंपनी ने अपने एक्सपोर्ट ऑपरेशन कार्यों को अस्थायी रूप से रोक दिया है। सीसीडी ने कहा कि इस फैसले से बचे हुए कैफ़े लाभदायक बनेंगे।
वेंडिंग मशीन में हुआ इजाफा
सीसीडी ने अपने कई आउटलेट्स को बंद कर दिया गया है, लेकिन पिछले वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले इसकी वेंडिंग मशीनों की संख्या बढ़कर 59,115 इकाई हो गई। पिछले साल अगस्त में कंपनी ने अपनी कर्ज स्थिति के बारे में स्पष्ट किया था और कहा था कि सभी दायित्वों को पूरा किया जाएगा। कॉफी डे ग्रुप का कुल कर्ज उस समय 4,970 करोड़ रुपये था।
कॉफी डे ग्लोबल का है ब्रांड
कैफे कॉफी डे, जो कॉफी डे ग्लोबल के स्वामित्व वाला एक ब्रांड है और ये कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड की एक सब्सिडरी कंपनी है, गैर-प्रमुख संपत्तियों की बिक्री के माध्यम से अपने ऋण को कम कर रही है। कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने ब्लैकस्टोन ग्रुप के साथ अपने टेक्नोलॉजी बिजनेस पार्क को बेचने के लिए किए गए सौदे के पूरा होने के बाद मार्च 2020 में अपने 13 कर्जदाताओं को 1,644 करोड़ रुपये चुकाने की भी घोषणा की थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications