Govt Investment Schemes: भारत सरकार भी कई ऐसी इन्वेस्टमेंट स्कीम चलती हैं, जिसके जरिए अच्छा रिटर्न मिलता है। आज हम आपको भारत सरकार की ऐसी ही दो योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आपको इन्वेस्टमेंट पर करीब 8 प्रतिशत तक का रिटर्न मिलता है। अगर आप आमतौर पर बैंकों में फिक्स्ड डिपाजिट करवाते हैं तो भी आपको 5 से 6 प्रतिशत तक का ब्याज मिलता है। भारत सरकार की यह दो स्कीम खास तौर पर महिलाओं के लिए बनाई गई है।
इनमें एक छोटे से निवेश पर भी 8 परसेंट तक का रिटर्न दिया जाता है। इसमें सुकन्या समृद्धि योजना और महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र के नाम से एक विशेष बचत योजना केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है। आपको बताते चलें कि महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस साल के आम बजट के दौरान शुरू की गई है।

इन दोनों ही योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करने पर भारत की सरकार के द्वारा ब्याज दिया जाता है। आई इन दोनों योजनाओं के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं, ताकि आप जरूर के हिसाब से सही स्कीम में इन्वेस्ट करके ज्यादा फायदा ले सकें।
पहले बात करते हैं महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना की, जो इसी साल लॉन्च हुई है। आपको बताते चलें कि महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना की अवधि 2 साल की है। सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार इसमें इन्वेस्टमेंट करने के लिए न्यूनतम और अधिकतम राशि रखी गई है। इस योजना में आपको कम से कम 1000 रुपए का निवेश करना होगा। वहीं इस योजना में 2 लाख रुपए तक का अधिकतम निवेश भी किया जा सकता है।
कितना मिलेगा रिटर्न
इस योजना के तहत महिलाओं को उनके निवेश पर 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाता है। इसके मैच्योर होने की अवधि 2 साल की है, तो अगर आपने दिसंबर 2023 में इस स्कीम में अपने पैसे इन्वेस्ट किए हैं, तो यह साल 2025 के दिसंबर महीने में पूरा हो जाएगा। अगर आपको इस स्कीम में निवेश करना है, तो किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में आपका अकाउंट खुल जाएगा।
वहीं बात करें सुकन्या समृद्धि योजना की तो इसे भारत सरकार द्वारा 2014 से 2019 के पहले कार्यकाल में ही लागू किया गया था। इस योजना के तहत मात्र 250 रुपए की शुरुआती रकम से भी अकाउंट खोला जा सकता है। ध्यान रखने वाली बात है कि यह योजना 10 साल तक की बच्चियों के लिए है। भारत सरकार की तरफ से इस योजना पर 8 प्रतिशत तक का इंटरेस्ट दिया जाता है। इस स्कीम में आप 1 साल में ज्यादा से ज्यादा 1,50,000 रुपए का निवेश कर सकते हैं। यानी अगर आपने इस स्कीम में 1 साल में 1.5 लाख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया तो 8 परसेंट के हिसाब से आपको 12000 का इंटरेस्ट रिटर्न मिलेगा।
कब निकल सकते हैं इस योजना से पैसे
जैसा की इस योजना के नाम से ही पता चलता है कि यह बेटियों को सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है, तो इसका पैसा लड़की की उम्र 18 साल हो जाने के बाद पढ़ाई के लिए निकाला जा सकता है। हालांकि उच्च शिक्षा के लिए इस योजना से 18 साल की उम्र में लड़कियों के द्वारा टोटल बैलेंस का 50 प्रतिशत ही निकाला जा सकता है। इसके अलावा 21 साल की उम्र में शादी के लिए इस योजना से पैसे निकालने का भी प्रावधान है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications