नई दिल्ली, अगस्त 22। रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। यदि आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका आया है। दरअसल कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने जम्मू और कश्मीर में संचालित होने वाली यूएसबीआरएल परियोजना के लिए तय वेतन के आधार पर तकनीकी सहायक के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांग हैं। अहम बात यह है कि इच्छुक उम्मीदवारों को कोई टेस्ट नहीं देना, बल्कि सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर आपको जॉब मिल जाएगी। बाकी डिटेल के लिए आप केआरसीएल की आधिकारिक वेबसाइट (konkanrailway.com) पर विजिट कर सकते हैं।
किस पद के लिए कितनी पोस्ट
उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू के माध्यम से पदों पर भर्ती मिलेगी और किसी लिखित परीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी। जॉब नोटिफिकेशन के अनुसार सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 7 और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के 7 पदों पर भर्ती की जाएगी। जहां तक सैलेरी की बात है तो चयनित उम्मीदवारों को 35,000 रुपये और 30,000 रुपये का मासिक वेतन दिया जाएगा। अच्छी बात यह है कि पहले साल के बाद सैलरी में 10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी।
कब होंगे इंटरव्यू
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 20 सितंबर से 22 सितंबर तक होगा। जबकि जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट के पद के लिए साक्षात्कार 23 सितंबर से 25 सितंबर तक किया जाएगा। इंटरव्यू यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट हेड ऑफिस, कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सत्यम कॉम्प्लेक्स, मार्बल मार्केट, एक्सटेंशन-त्रिकुटा नगर, जम्मू, जम्मू और कश्मीर (यूटी) पिन 180011 में होंगे। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट की सैलेरी 35 हजार रु और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट की सैलेरी 30 हजार रु होगी।
होनी चाहिए इंजीनियरिंग में बेचलर डिग्री
इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग में बेचलर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पद के अनुसार आवश्यक अनुभव भी मांगा गया है। रेलवे या पीएसयू या प्रतिष्ठित निजी कंपनी में सिविल कंस्ट्रक्शन में आपके पास न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।
ऐसे तय होगा सिलेक्शन
चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को ऊपर बताई गई जगह पर समय पर पहुंचना होगा और वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए नोमिनेटेड केआरसीएल अधिकारी के पास रजिस्ट्रेशन कराना होगा। चयन साक्षात्कार और शैक्षिक योग्यता में प्रदर्शन के आधार किया जाएगा।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत
उम्मीदवारों को मूल प्रमाण पत्र (आयु प्रमाण, क्वालिफिकेशन, अनुभव, जाति प्रमाण पत्र आदि) और इनकी सत्यापित प्रति के एक सेट के साथ वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए आना है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications