OpenAI To Open First office in India: ChatGPT की पैरेंट कंपनी OpenAI ने शुक्रवार को इस साल के आखिर में नई दिल्ली में भारत में अपना पहला ऑफिस ओपन की योजना की घोषणा की, जो कंपनी के वैश्विक विस्तार में एक बड़ा कदम है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत AI अपनाने के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक के रूप में उभर रहा है।

सैम ऑल्टमैन ने क्या कहा?
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने एक बयान में कहा कि अपना पहला ऑफिस खोलना और एक स्थानीय टीम बनाना, देश भर में एडवांस AI को और अधिक सुलभ बनाने और भारत के लिए और भारत के साथ AI का निर्माण करने की हमारी कमिटमेंट की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहला कदम है। CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा कि वह सितंबर में भारत आने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि कंपनी विशेष रूप से अपने प्रोडक्ट को देश में लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
भारत में शुरु हुई हायरिंग
स्थानीय ऑफिस खोलना, सरकार के IndiaAI मिशन के लिए OpenAI के समर्थन का एक हिस्सा है और इससे कंपनी को लाखों छात्रों, शिक्षकों, डेवलपर्स और पेशेवरों को बेहतर सेवा देने में मदद मिलेगी जो पहले से ही इसके टूल्स का यूज कर रहे हैं। भारत में नई यूनिट रजिस्ट्रर्ड हो गई है और हायरिंग शुरू हो गई हैं।
ChatGPT के लिए भारत दूनिया का दूसरा बाजार
भारत, चैटजीपीटी के लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा और सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। ChatGPT के लिए भारत एक महत्वपूर्ण बाजार है, जहां इसने इसी हफ्ते 4.60 डॉलर में अपना सबसे सस्ता लेकिन मासिक प्लान लॉन्च किया है, जिसका लक्ष्य दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के लगभग एक अरब इंटरनेट यूजर हैं।
भारत में OpenAI ChatGPT का सब्सक्रिप्शन
यह खबर OpenAI के ChatGPT गो योजना शुरू करने के कुछ दिनों बाद आई है, जो भारत के लिए स्पेशली है और इसकी कीमत 399 रुपये है, जिससे प्लस या प्रो मेंबरशिप की तुलना में उच्च उपयोग सीमा अधिक उचित हो जाती है।
कानूनी चुनौतियों का सामना कर रही OpenAI
OpenAI को भारत में कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जहां समाचार माध्यमों और पुस्तक प्रकाशकों ने कंपनी पर चैटजीपीटी को ट्रेनिंग करने में मदद के लिए बिना परमिशन के उनके कंटेट का यूज करने का आरोप लगाया है। कंपनी ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications