Air India Flight Ticket Offer: टाटा ग्रुप की एयरलाइन एयर इंडिया ने एक विशेष फ्लाइट टिकट ऑफर पेश किया है। यात्री अब मात्र 1700 रुपये से फ्लाइट बुक कर सकते हैं। इस पहल का फोकस है कि सभी के लिए डोमेस्टिक फ्लाइट को और अधिक किफायती बनाना है। आइए आपको बताते हैं कि इस फायदा आप कैसे उठा सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक ग्राहकों के लिए स्पेशल छूट
एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए बुकिंग उनकी वेबसाइट या मोबाइल ऐप से की जानी चाहिए। इसके अलावा, एचडीएफसी बैंक के ग्राहक अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके घरेलू उड़ानों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट का फायदा उठा सकते हैं।
ये ऑफर 22 अगस्त से 25 अगस्त तक रहने वाला है। यात्री 24 अक्टूबर, 2024 तक अपनी टिकटें बुक कर सकते हैं। यह सीमित समय की पेशकश फेस्टिव सीजन के दौरान यात्रा की योजना बनाने वालों के लिए एक शानदार मौका दे रही है। एयर इंडिया के अनुसार, एचडीएफसी बैंक कार्ड के साथ एयर इंडिया डोमेस्टिक फ्लाइट पर अतिरिक्त 10% की छूट देगी। इसमें आपको कोड का उपयोग करना होगा। ये कोड है - HDFC10 और इसके अलावा यह अतिरिक्त छूट एचडीएफसी बैंक कार्डधारकों के लिए काफी बेनिफिट्स भी ऑफर कर रही है।
फ्लाइट बुकिंग की जानकारी और अवेलेबिलिटी
इन ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को एयर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या उनके मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इसकी बुकिंग विंडो थोड़े समय के लिए खुली है, इसलिए जल्दी से जल्दी टिकट बुक करके यात्री इसका फायदा उठ सकते हैं।
एयर इंडिया किफायती सफर का दे रही है मौका
एयर इंडिया की इस पहल से किफायती यात्रा करने का ऑप्शन भी लोगों को मिलेगा। 1700 रुपये से शुरू होने वाले किराए और एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए अतिरिक्त छूट के साथ, आपकी यात्रा की योजना शानदार बन सकती है। चाहे आप परिवार से मिलने जा रहे हों या भारत में नई जगहों की खोज कर रहे हों, ये ऑफर आपके यात्रा के खर्च पर बेहतर बचत प्रदान करता है।
इस एयरलाइन का ये अभियान यात्रियों को त्यौहारी सीजन के दौरान आराम और सस्ती यात्रा अनुभव सुनिश्चित करते हुए प्राइस टू प्राइस सर्विस प्रदान करने की अपने लक्ष्य को भी दिखाता है।
यह कम किराए की पेशकश एयर इंडिया की नई रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह एचडीएफसी बैंक कार्ड धारकों जैसे ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं के साथ सही फ्लाइट की कीमत प्रदान करके अधिक यात्रियों को अपनी ओर आकर्षित भी करना चाहती है।
एयर इंडिया से मिलेगी इस सुविधा का भी उठाएं फायदा
देश भर में त्यौहारी सीजन अक्टूबर से शुरु होने वाला है और इसके दौरान खुशियां और उत्सव का माहौल भी देश में देखने को मिलेगा। ऐसे में एयर इंडिया का कम किराया कई यात्रियों के लिए राहत की बात है, जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए इस समय का पूरा फायदा उठाना चाहते हैं। इसके अलावा एयर इंडिया आगामी दुर्गा पूजा के उत्सव के दौरान कोलकाता के लिए अस्थायी रूप से एक्स्ट्रा फ्लाइट्स का इंतजाम किया है। इस साल के 20 सितंबर से अगले एक महीने तक बेंगलुरु और हैदराबाद से कोलकाता के लिए डेली, नॉन स्टॉप फ्लाइट्स को चलाया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications