नयी दिल्ली। अगर आप हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। क्योंकि एक एयरलाइन बेहद कम कीमत पर फ्लाइट टिकट दे रही है। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। प्रमुख एयरलाइन गोएयर ने अपना तीन दिवसीय Summer Offer शुरू किया है, जिसके तहत घरेलू यात्रा पर न्यूनतम 955 रुपये और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के लिए न्यूनतम 5799 रुपये में फ्लाइट टिकट मिल रहा है। यह ऑफर 3 मार्च यानी आज से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा। खास बात यह है कि आपको इस ऑफर के तहत खरीदे गये टिकट से सफर के लिए बहुत अधिक इंतजार नहीं करना होगा। ऑफर के तहत खरीदे गये टिकट 17 मार्च से 16 अप्रैल तक वैध रहेंगे। यानी आप 17 मार्च से ही यात्रा कर सकते हैं।
कहां-कहां के लिए टिकट
गोएयर ने एक बयान जारी कर उन शहरों की लिस्ट जारी की है, जहां के और जहां से आप टिकट बुक कर सकते हैं। इन शहरों में आइजोल, बागडोगरा, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, जम्मू, कोच्चि, कोलकाता, कन्नूर, लेह, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुणे, रांची, श्रीनगर और वाराणसी शामिल हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय शहरों की बात करें तो फुकेत, माले, मस्कट, अबू धाबी, दुबई, बैंकॉक, कुवैत, दम्मम और कोलंबो इस लिस्ट में शामिल किये गये हैं।
कैसे करें टिकट बुक
गोएयर रोजाना 300 से अधिक उड़ानें भरती है। गोएयर की सेल में टिकट बुक करने के लिए आप www.goair.in पर जा सकते हैं या गोएयर मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। आप टिकट बुक करने के लिए एयरपोर्ट पर एयरलाइन के काउंटर पर भी जा सकते हैं। गोएयर के समर सेल 2020 ऑफर के अनुसार सीटें उपलब्धता के मुताबिक ही दी जायेंगी। वहीं यात्रियों को गोएयर की पॉलिसी के तहत सामान्य सामान ले जाने की अनुमति मिलेगी। अगर कोई अतिरिक्त सामान ले जाना चाहे तो इसके लिए पॉलिसी केय अनुसार शुल्क लिया जाएगा।
नॉन-रिफंडेबल है टिकट
ध्यान रहे कि गोएयर की सेल में मिल रहे टिकट नॉन-रिफंडेल हैं। एक बार ऑफ़र के तहत बुक करने पर फ्लाइट टिकट का आपको वापस पैसा नहीं मिल सकता है। साथ ही गोएयर अपने नियंत्रण से परे किसी भी कारण से किसी भी देरी के लिए जिम्मेदार नहीं होगी। इसके अलावा एयरलाइन को इस ऑफर के किसी भी बेनेफिट को आंशिक या पूरी तरह से रद्द करने / संशोधित करने / बदलने का पूरा अधिकार सुरक्षित है। इसके लिए कंपनी को पहले से सूचना देना या कारण बताना भी जरूरी नहीं है।
यह भी पढ़ें - ये एयरलाइन दे रही ट्रेन से सस्ता फ्लाइट टिकट, जानिये कब तक है मौका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications