Cheap Recharge Plan : देश में इस समय प्रमुख तौर पर तीन प्राइवेट और एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी सर्विसेज दे रही है। इनमें रिलायंस जियो, एयरटेल, वीआई (वोडाफोन आइडिया) और बीएसएनएल शामिल हैं। इन कंपनियों के पास कुछ सस्ते और कुछ लंबी अवधि वाले प्लान हैं। इन्हीं में से एक कंपनी का प्लान है 48 रु का। ये प्लान 28 नहीं बल्कि 30 दिन का है। आगे चेक करें इस प्लान के बेनेफिट।

बीएसएनएल का है प्लान
जिस प्लान की हम बात कर रहे हैं वो है बीएसएनएल का। ये प्लान मात्र 48 रु का है और जैसा कि हमने बताया कि ये प्लान 28 दिन नहीं बल्कि 30 दिन की वैलिडिटी वाला है। जैसा कि आप भी जानते होंगे कि बीएसएनएल के पास ढेरों मोबाइल रिचार्ज प्लान हैं। बीएसएनएल भारतीय कस्टमर प्रीपेड प्लान्स सेगमेंट में कुछ सबसे सस्ते प्लान पेश करने के लिए जानी जाती है।
48 रु वाला प्लान
बीएसएनएल की तरफ से पेश किए जाने वाले प्लान काफी लोकप्रिय और किफायती हैं। इनमें से एक है 48 रु वाला प्लान। इस प्लान का उपयोग आप सिम कार्ड को एक्टिव रखने के लिए कर सकते हैं। यदि आपके पास बीएसएनएल एक सेकंडरी सिम के तौर पर है, तो आप इस प्लान से फायदा उठा सकते हैं। 48 रुपये के प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी है। साथ ही ग्राहकों को मैन अकाउंट में 10 रुपये की यूसेज वैल्यू + 20 पैसा / मिनट ऑन-नेट कॉल मिलेगी।

87 रु वाला प्लान
एक और वॉयस वाउचर जिसका आप लाभ उठा सकते हैं। ये है 87 रुपये का प्लान। मगर यह प्लान केवल 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ग्राहकों को इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, डेली 1 जीबी डेटा और साथ-साथ में गेमिंग बेनेफिट मिलते हैं। ध्यान रहे कि एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) डेटा लिमिट पूरी होने पर आपके इंटरनेट की स्पीड घट कर 40 केबीपीएस रह जाएगी।
97 रुपये और 99 रुपये
वहीं 97 रुपये और 99 रुपये के डेटा और वॉयस वाउचर भी हैं। 97 रुपये का डेटा वाउचर ग्राहकों को रोज 2 जीबी डेटा ऑफर करता है। वहीं लोकधुन कंटेंट के साथ आपको 15 दिनों के लिए असीमित वॉयस कॉलिंग भी मिलेगी। वहीं 99 रुपये के वॉयस वाउचर के साथ, ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ 18 दिनों की कुल सर्विस वैलिडिटी मिलती है। पर 99 रुपये के प्लान के साथ कोई डेटा नहीं मिलता है। अगर आपने अभी तक ध्यान नहीं दिया तो इनमें से कोई भी किफायती प्लान में ग्राहकों को एसएमएस नहीं मिल रहे। यदि आप एसएमएस लाभ चाहते हैं, तो आपको अधिक पैसे खर्च करने होंगे।

बीएसएनएल 4जी सिम
बता दें कि बीएसएनएल के प्लान्स को गंभीरता से नहीं लिया जाता। क्योंकि भारत में ये अभी तक 4जी नेटवर्क पर नहीं आई है। पर बीएसएनएल टीसीएस (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) के साथ सी-डीओटी (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) के साथ काम कर रही है ताकि स्थिति को ठीक किया जा सके। साथ ही भारत में तैयार 4जी को जल्द से जल्द रोल आउट किया जा सके। 2023 तक, भारत के कई शहरों में बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क मिलने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications