शादी का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं बात करें शनिवार की तो आज प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 47,250 रुपये से बढ़कर 47,450 पर आ गई है।
नई दिल्ली: शादी का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी की कीमतों में को बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं बात करें शनिवार की तो आज प्रति 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 47,250 रुपये से बढ़कर 47,450 पर आ गई है। वहीं, चांदी की कीमतो में भी 750 रुपये की गिरवाट दर्ज की गई है। शनिवार को चांदी का भाव 48,450 से गिरकर 47,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

पिछले कुछ दिनों में ये रहा सोने का भाव
लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद सर्राफा बाजार गुलजार हुए तो सोने-चांदी की खरीददारी भी बढ़ी। वहीं इसके बावजूद 1 से 8 जून के बीच सोना 554 रुपये सस्ता रहा और वहीं चांदी भी 1530 रुपये प्रति किलो नरम रही। लेकिन जैसे ही 8 जून को देश अनलॉक हुआ सोने की कीमत उछलने लगी। 8 से 12 जून के बीच सोना 817 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़ गया तो वहीं चांदी 45 रुपये सस्ती हुई। 8 जून को देश भर के सर्राफा बाजारों में सोने की औसत कीमत 46489 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। वहीं 9 जून को यह 46844 रुपये, 10 जून को 47005 रुपये, 11 जून को 47419 और 12 जून को 47513 रुपये पर पहुंच गई। इससे पहले एक जून से 8 जून के बीच एकाध दिन छोड़ दिया जाए तो रोजाना सोने के भाव गिरे। बता दें एक जून से 12 जून के बीच 10 कारोबारी दिन में 24 कैरेट सोना 470 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ चुका है। वहीं चांदी 1575 रुपये सस्ती हुई है।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने के रेट में क्यों आई उछाल
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 153 रुपये बढ़कर 48,144 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 47,991 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोने की कीमतों में उछाल के कई कारण हैं। कोरोना संकट में दुनियाभर में केंद्रीय बैंकों की ओर से नीतिगत दरों में कटौती की वजह से अर्थव्यवस्था गहरी मंदी में हैं और सोना सुरक्षित निवेश के विकल्प के तौर पर जाना जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत
गौरतलब है कि देशभर के विभिन्न राज्यों में सोने के आभूषणों की कीमतों में फर्क देखा जा सकता है, इसके पीछे का कारण उत्पाद शुल्क, राज्य कर और अन्य लगने वाले शुल्क हैं। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.07 प्रतिशत गिरकर 47,334 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। नई दिल्ली में, 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 46,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में यह 45,370 रुपये और मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 45,400 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,734 डॉलर प्रति औंस के लाभ के साथ कारोबार कर रहा है जबकि चांदी 17.62 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही है। दिल्ली में 24 कैरेट के लिए हाजिर सोना सकारात्मक अंतर्राष्ट्रीय सोने की कीमतों पर 153 रुपये तक का कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे कम होकर 75.84 पर आ गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications