सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज देश भर के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों तेजी के साथ खुले।
नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज देश भर के सर्राफा बाजारों में सोना-चांदी दोनों तेजी के साथ खुले। मंगलवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव सोमवार के मुकाबले के मुकाबले 399 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा खुला। सोना आज 51793 रुपये पर खुला। जबकि चांदी में आज 1446 रुपये उछाल के साथ खुली। मंगलवार यानि आज चांदी हाजिर 66669 रुपये प्रति किलो पर खुली।

आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 51793 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 51586 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47442 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38845 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66669 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने और चांदी के वायदा भाव में आई तेजी
सोने की वायदा कीमतों में मंगलवार सुबह बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर अक्टूबर वायदे की सोने की कीमत 0.38 फीसद या 197 रुपये की बढ़त के साथ 51,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखी। इसके अलावा दिसंबर वायदे की सोने की कीमत इस समय एमसीएक्स पर 0.30 फीसद या 158 रुपये की बढ़त के साथ 52,017 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतें मंगलवार सुबह अच्छी-खासी बढ़त के साथ ट्रेंड करती दिखाई दीं। बता दें कि घरेलू वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी मंगलवार सुबह बढ़त देखी गई। दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत मंगलवार सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर एमसीएक्स पर 0.59 फीसद या 405 रुपये की बढ़त के साथ 69,370 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं चांदी की वैश्विक कीमतें भी इस समय बढ़त के साथ ट्रेंड कर रही थीं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना- चांदी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने की कीमतों में मंगलवार सुबह अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी दिखाई दी। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, इस समय सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.58 फीसद या 11.30 डॉलर की बढ़त के साथ 1,975.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.46 फीसद या 8.99 डॉलर की बढ़त के साथ 1,965.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमतों में भी मंगलवार सुबह बढ़ोत्तरी देखी गई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी की वैश्विक वायदा कीमत 1.17 फीसद या 0.32 डॉलर की बढ़त के साथ 27.68 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करती दिखाई दी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 1.13 फीसद या 0.31 डॉलर की बढ़त के साथ 27.43 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications