Deepak Nitrite Share : प्रमुख ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने अपनी हालिया रिपोर्ट में दीपक नाइट्राइट लिमिटेड (डीएनएल) को 2,650 रु प्रति शेयर के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। दिए गए टार्गेट प्राइस के साथ ब्रोकरेज करीब 24 फीसदी तक रिटर्न का दावा कर रही है। यह एक मिड कैप केमिकल सेक्टर की कंपनी है, जिसकी मार्केट कैप 29,140.37 करोड़ रु है।

केमिकल सेक्टर की कंपनी
इसका शेयर 24 फीसदी रिटर्न दे सकता है, जिसका मतलब है कि यह आपके 4 लाख रु को करीब 5 लाख रु बना सकता है। दीपक नाइट्राइट गुजरात, भारत में स्थित एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह एक रेस्पोंसिबल और टिकाऊ तरीके से बनाए गए हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स बनाती है, जिससे यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एक अच्छी उपस्थिति वाली कंपनी बन गयी है।
दिया है दमदार रिटर्न
दीपक नाइट्राइट का शेयर 5 साल में बहुत अच्छा रिटर्न देने वाला शेयर रहा है। ये स्टॉक बीएसई पर 17 नवंबर 2017 को 212.25 रु पर था, जबकि आज यह 2136.50 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 906.60 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 10 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 10.06 लाख रु बन गए।

2 साल का रिटर्न
दीपक नाइट्राइट का शेयर 2 साल में भी बहुत अच्छा रिटर्न देने वाला शेयर रहा। ये स्टॉक बीएसई पर 20 नवंबर 2020 को 810.90 रु पर था, जबकि आज यह 2136.50 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 163.5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 2 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 2.63 लाख रु बन गए।
51500 फीसदी रिटर्न
दीपक नाइट्राइट के शेयर ने अपने बीएसई पर लिस्ट होने के बाद से अब तक भी बहुत अच्छा रिटर्न दिया है। ये स्टॉक बीएसई पर 14 जुलाई 1995 को 4.14 रु पर था, जबकि आज यह 2136.50 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान लगभग 51,506.28 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है। यानी इसने निवेशकों का पैसा 516 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के 1 लाख रु 5.16 करोड़ रु बन गए।

बाकी अवधियों का रिटर्न
बीते 5 दिन में यह 0.12 फीसदी नीचे फिसला है। आज यह 2.38 फीसदी गिरा है। 1 महीने में यह शेयर 5.31 फीसदी गिरा है। 6 महीनों में यह 4.15 फीसदी चढ़ा है। 2022 में अब तक यह 15.55 फीसदी नीचे फिसला है। 1 साल में इसका रिटर्न निगेटिव 6.99 फीसदी रहा है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 2,690.05 रु और निचला स्तर 1682.15 रु रहा है। कंपनी की मैन्युफक्चरिंग फैसिलिटीज गुजरात में नंदेसरी और दहेज, महाराष्ट्र में रोहा और तलोजा और तेलंगाना में हैदराबाद में स्थित हैं। दीपक नाइट्राइट एग्रोकेमिकल्स, कलरेंट्स, रबर, फार्मास्यूटिकल्स, स्पेशलिटी और फाइन केमिकल्स सहित केमिकल्स के एक स्पेक्ट्रम का प्रोडक्शन करती है। दीपक मेहता कंपनी के अध्यक्ष हैं और उनके बेटे मौलिक मेहता मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। कंपनी ने 1971 में अपना आईपीओ पेश किया था। इसके आईपीओ को 20 गुना ओवरसब्सक्राइब किया गया था। 1984 में कंपनी ने मफतलाल इंडस्ट्रीज से सह्याद्री डाइस्टफ्स एंड केमिकल्स यूनिट को खरीद लिया। कंपनी ने 1995 में तलोजा, महाराष्ट्र में हाइड्रोजनीकरण प्लांट की स्थापना की।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications