Chhath Puja 2025; Indian Railway To Run Special Train: दिवाली 5 दिवसीय महाउत्सव के बाद अब चार दिनों का छठ महापर्व शुरु होने वाला है। इस मौके पर भारी संख्या में लोग दूसरे प्रदेशों से बिहार-झारखंड आते हैं। इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारतीय रेलवे ने अगले 5 दिनों के लिए दर्जनों ट्रेनें चलाने की घोषणा की है जो 1500 से अधिक फेरे लगाएंगी। इस साल छठ पूजा 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। इसका मतलब है कि हर दिन औसतन 300 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

त्योहारी सीजन स्पेशल ट्रेनें
भारतीय रेलवे त्योहारी सीजन के बीच 1 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2025 यानी 61 दिनों की अवधि के बीच देश भर में 12,000 से ज़्यादा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। 22 अक्टूबर को जारी एक बयान के मुताबिक भारतीय रेलवे ने कहा: "कुल 11,865 फेरे (916 ट्रेनें) अधिसूचित किए गए हैं, जिनमें 9,338 आरक्षित और 2,203 अनारक्षित फेरे शामिल हैं। यह पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है, जब 7,724 पूजा और दिवाली विशेष ट्रेनें चलाई गई थीं, जो त्योहारी सीज़न के दौरान सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"
छठ महापर्व स्पेशल ट्रेन 2025 रूट
रेलवे विभिन्न मार्गों पर छठ पूजा विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है: मुंबई-गोरखपुर, मुंबई-दानापुर, पनवेल-चिपलुन, नई दिल्ली से दरभंगा, दहर का बालाजी से पाटलिपुत्र, साबरमती से मुजफ्फरपुर, नई दिल्ली से पटना, खड़गपुर से केएसआर बेंगलुरु, बरौनी से एर्नाकुलम, पोदनूर से बरौनी, एसएमवीटी बेंगलुरु से मुजफ्फरपुर, मुंबई सेंट्रल से शकूरबस्ती, बांद्रा टर्मिनस से जयपुर, उधना से समस्तीपुर, उधना से भागलपुर। उधना से जयनगर, वडोदरा से कोलकाता, अंकलेश्वर से समस्तीपुर, इंदौर से मुंबई सेंट्रल, राजकोट से बरौनी, हावड़ा से गोरखपुर, कोलकाता से जोधपुर, सियालदह से गोरखपुर, भागलपुर से आनंद विहार, कोलकाता से मऊ, आसनसोल से उदयपुर, आदि।

More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications