Punjab : सीएम भगवंत मान ने जालंधर के सर्वांगीण विकास के वायदा करते हुए यह 30 करोड़ रु के विकास कार्यों का आगाज करके शहर को एक बड़ी सौगात दी है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यह 30 करोड़ रु के विकास प्रोजेक्टों का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जालंधर व्यापक विकास और बेहतर तरक्की के साथ चमकेगा।

सीएम मान ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की तरक्की के लिए यकीनी बनाने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार लोगों की खुशहाली को भी यकीनी बनाने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर लोक सभा सीट की जीत ने उनमें नागरिकों की सेवा की और भी विनम्र भावना भर दी है।
उन्होंने कहा कि जालंधर-आदमपुर- होशियारपुर सड़क का कार्य पहले ही बड़े स्तर पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही जंडियाला- गौराया रोड का कार्य भी शुरू हो जायेगा।
उन्होंने कहा राज्य सरकार प्रदेश के विशेष तौर पर जालंधर के सर्वांगीण विकास के लिए वचनबद्ध है। सीएम ने कहा कि इस नेक कार्य के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की तरक्की को बढ़ावा दिया जायेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि शाहपुर कंडी प्रोजैक्ट के कार्य को मुकम्मल होने के बाद बिसत-दोआब नहर को पानी के बहाव के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ओर 10 हजार एकड़ भूमि नहरी पानी अधीन आ जायेगी।
सीएम भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि उनकी सरकार ने लोगों को 600 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि योग्यता के आधार पर नौजवानों को 29 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार सरकार ने धान के सीजन के लिए किसानों को निर्विघ्न बिजली मुहैया करवाई है।
उन्होंने कहा कि पंजाब के पास लोगों को बिजली सप्लाई करने के लिए पर्याप्त मात्रा में कोयला मौजूद है सरकार के पास 52 दिनों का कोयला अभी भी स्टॉक में है। इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications