Punjab: सीएम भगवंत मान ने रविवार को कहा कि पंजाब के 90 प्रतिशत घरों में मुफ्त बिजली मिल रही है। वही, सीएम मान ने लोगों को मुफ्त बिजली की गारंटी को 1 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि योजना से समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचा है।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि पिछले वर्ष 1 जुलाई को सरकार ने नागरिकों को मुफ्त में बिजली मुहैया कराने की गारंटी शुरू की थी। उन्होंने कहा तब से 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है जिससे उनका बिजली का बिल शून्य आ रहा है।
उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है और संतुष्टि की बात है कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ देश के अन्न उत्पादकों को भी प्रदेश में मुफ्त बिजली मिल रही है और निर्बाध बिजली मिल रही है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि बिना किसी कटौती के किसानों को 8 घंटे से ज्यादा बिजली की आपूर्ति मिल रही है।
सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि इसके अलावा सरकार ने पीएसपीसीएल को 20 हजार 200 करोड़ रुपये की सब्सिडी का भुगतान किया है। उन्होंने कहा कि यह पिछली सरकारों की तरह लोन लेने से संभव नहीं हुआ है। बल्कि भ्रष्टाचार और चोरी पर लगाम लगाने से मुमकिन हुआ है। सीएम मान ने कहा कि इतिहास में पहली बार पंजाब के पास 43 दिन का कोयला भंडार है।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि सरकार राज्य को बिजली अधिशेष प्रदेश बनाने के लिए प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में सौर, हरित और जलविद्युत को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम मान ने घोषणा की कि पठानकोट में रावी नदी पर सरकार 206 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना स्थापित कर रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications