
Punjab: सीएम मान ने भावी पीढ़ियों को एक सतत पर्यावरण प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सीएम मान ने सोमवार को जल को बचाने के लिए और पर्यावरण को बचाने के लिए एक जन आंदोलन शुरू करने का आह्वान किया।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राज्यस्तरीय समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में गिरते भूजल स्तर और प्रदूषणकारी पर्यावरण पर चिंता जताई।
मुख्य मंत्री मान ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की जांच के साथ-साथ जल के मामले में राज्य के एक मात्र बहुमूल्य और दुर्लभ प्राकृतिक संसाधन को बचाने के लिए तुरंत उपचारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि इसको केवल अकेले सरकार के द्वारा नहीं किया जा सकता, उन्होंने कहा लेकिन खास रूप से ग्लोबल वार्मिग के मद्देनजर इसके महत्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए एक काफी जोरदार जन जागरूकता अभियान शुरू करके लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने गुरबानी का हवाला देते हुए कहा कि पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत, महत कविता बताती है कि कैसे हमारे महान गुरुओं ने हवा को शिक्षा का दर्जा दिया है और पानी को पिता का दर्जा दिया है और भूमि को मां का दर्जा दिया है।
उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है, जब हमको प्रदेश के गौरव को बहाल करना है। इसके लिए गुरबाणी की शिक्षाओं को अक्षरश: आत्मसात करना चाहिए।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में आप सरकार के आने के बाद पर्यावरण को बचाने के लिए कई सारे कदम उठाए गए हैं। काफी तेजी के साथ गिरते जल के स्तर के बाद उभरती स्थिति की गंभीरता पर चिंता जताते हुए सीएम मान न कहा कि जहां तक भूजल का संबंध है, पंजाब के करीब सभी ब्लॉक डार्क जोन में हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि खेतों में लापरवाही से पानी भरने के वजह से ऐसा हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications