
Possibility of silk production in UP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुसार किसान खेती के अलावा आय के अन्य स्रोत तलाशकर अपनी आमदनी को दोगुना कर सकते हैं। सीएम योगी ने कहा कि खेती के साथ खेत के मेड़ पर शहतूत उगाकर रेशम तैयार करके किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेशम उत्पादन के लिए नेपाल का तराई क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से अनुकूल है। सीएम योगी के अनुसार रेशम का उत्पादन पिछले 20 वर्ष में 15 गुना बढ़ा है, जबकि अगले 4 वर्ष में इसे 20 गुना तक बढ़ाकर 3500 टन तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है।
गोरखपुर के रामगढ़ताल स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में रेशम निदेशालय यूपी एवं अनुसंधान प्रसार केंद्र और केंद्रीय रेशम बोर्ड वस्त्र, मंत्रालय भारत सरकार की ओर से रेशम कृषि मेले का लोकार्पण के बाद सीएम योगी ने किसानों की सभा को संबोधित भी किया। उन्होंने इस दौरान यूपी के अलग-अलग जिलों में बने 11.38 करोड़ की लागत से 18 चाकी कीट भवन, 36 सामुदायिक भवन और मशीन शेड का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
इस मौके पर सीएम योगी ने विभिन्न जिलों से आए रेशम कीट पालन के लिए 10 लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक भेंट किए। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रेशम मेले का आज शुभारंभ किया गया है। कहा कि हमारा फर्ज है, समाज के हर तबके तक लाभ पहुंचे।
सीएम ने कहा कि देशभर की 11 से 12 फीसदी भूमि प्रदेश के पास है। उन्होंने कहा कि यूपी में 9 क्लाइमेट जोन है। अलग-अलग क्लाइमेट जोन में हमारे अन्नदाता फसल उगाते हैं। सीएम ने कहा कि खेती के साथ किसान अपनी आय बढ़ाने का काम काम मेड़ पर रेशम के लिए शहतूत लगाने से कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दू परिवार रेशम की साड़ी में बेटी को विदा करता है। ऐसे में रेशम का उत्पादन फायदेमंद हो जाता है। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के माध्यम से देश के अग्रणी राज्य में यूपी को शामिल करने का सरकार को प्रयास करना है।

रेशम उत्पादन के क्लाइमेटिक जोन को चिह्नित करना है। नेपाल के तराई से सटी यूपी की जमीन उपयोगी है। 600 टन रेशम का उत्पादन इस क्षेत्र में किया जा सकता है। वाराणसी, आजमगढ़, गोरखपुर में अच्छा क्लस्टर है। यहां बाजार पूरी तरह से तैयार है। सीएम ने कहा कि हम दुनिया और खासकर चीन से आने वाले रेशम को रोक सकते हैं। नवाचार और इनोवेशन को पहचानना होगा। रेशम उत्पादन के माध्यम से अच्छी आमदनी भी की जा सकती है। सीएम ने कहा कि लखनऊ में मेगा टेक्सटाइल पार्क बनने जा रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications