नई दिल्ली, अगस्त 29। देश के लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश में सीएनजी और पीएनजी का रेट आज से महंगा हो गया है। दिल्ली में गैस वितरण करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएस) ने सीएनजी और पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) के रेट में इजाफा कर दिया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के अनुसार रेट में यह बढ़ोत्तरी आज याीन 29 अगस्त 2021 को सुबह 6 बजे लागू हो गई है। इसके बाद अब दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद) में सीएनजी और पीएनजी के लिए लोगों को ज्यादा रेट चुकाने होंगे। आईजीएल का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की कीमतें बढ़ने की वजह से उसे रेट बढ़ाना पड़ा है। वहीं आईजीएल सीएनजी खरीदने पर कुछ छूट भी ऑफर कर रही है, आइये जानते हैं उसका भी विवरण।
जानिए दिल्ली में कितना महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी
आईजीएल ने बताया है कि दिल्ली में अब सीएनजी के दाम 90 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़ गया है। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब दिल्ली में सीएनजी 45.20 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर मिलेगी। इसके अलावा पीएनजी का रेट 1.25 रुपये बढ़ाया गया है, जिसके बाद अब पीएनजी 30.91 रुपये प्रति एससीएम (मानक घन मीटर) के रेट पर मिलेगी।
जानिए एनसीआर में कितना महंगी हुई सीएनजी और पीएनजी
वहीं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (एनसीआर) के शहर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब सीएनजी का रेट 50.90 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं इन शहरों में पीएनजी का रेट 30.86 रुपये प्रति एससीएम (मानक घन मीटर) कर दिया गया है।
जानिए कब से लागू हुई नई कीमतें
आईजीएल ने पीएनजी और सीएनजी के रेट बढ़ाने का फैसला 29 अगस्त 2021 को कर लिया था। हालांकि रेट को लागू रविवार यानी 29 अगस्त 2021 को सुबह 6 बजे से लागू किया गया है। यह जानकारी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएस)ने ट्वीट के माध्यम से दी है।
जानिए शहरों के हिसाब से सीएनजी और पीएनजी के नए रेट
- दिल्ली में सीएनजी का नया रेट 45.20 रुपये प्रति किलो हुआ
- दिल्ली में पीएनजी का नया रेट 30.91 रुपये प्रति एससीएम हुआ
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी का नया रेट 50.90 रुपये प्रति किलो
- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में पीएनजी का नया रेट 30.86 रुपये प्रति एससीएम
- गुरुग्राम में पीएनजी का नया रेट 29.10 प्रति एससीएम
- रेवाड़ी में पीएनजी का नया रेट 29.71 प्रति एससीएम
- मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी का नया रेट 58.15 रुपये प्रति किलो
- मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में पीएनजी का नया रेट 33.92 रुपये प्रति एससीएम
- उत्तर प्रदेश के कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में सीएनजी का नया रेट 61.40 रुपये प्रति किलो
- राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी का नया रेट 59.80 रुपये प्रति किलो
- हरियाणा के करनाल में पीएनजी का नया रेट 29.71 रुपये प्रति किलो
- करनाल में सीएनजी का नया रेट 52.30 रुपये प्रति किलो
ये है सस्ती सीएनजी लेने का तरीका
आईजीएल अपने ग्राहकों को सस्ती सीएनजी खरीदने का मौका भी देती है। कंपनी ने दिन में सीएनजी पंप पर भीड़ घटाने के लिए रात में 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक सस्ती सीएनजी बेचती है। दिल्ली एनसीआर के चुनिंदा सीएनजी पंप पर इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार रात में 1 रुपये प्रति किलो की छूट का फायदा ग्राहक उठा सकते हैं। सीएनजी में यह छूट दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में आईजीएल के खास सीएनजी पंप पर दी जा रही है। वहीं ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए आईजीएल ने सीएनजी पर अलग से छूट की घोषणा की है। आईजीएल ने कहा है कि वह ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को 50 पैसे किलो की छूट देती है। आईजीएल के अनुसार इस छूट का फायदा कंपनी के स्मार्ट कार्ड से पेमेंट पर मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications