नई दिल्ली। दिल्ली सहित एनसीआर और आसपास के कुछ इलाकों में आज से सीएनजी और पीएनजी के रेट में कमी कर दी गई है। इसके बाद वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी और घरों में इस्तेमाल होने वाली पीएनजी का इस्तेमाल करने वालों को काफी फायदा होगा। रेट में यह कटौती को रविवार को सुबह 6 बजे से लागू भी कर दिया गया है। इन उत्पादों के रेट में कमी की मुख्य वजह नेचुरल गैस के दाम में करीब 25 फीसदी कटौती होना है। इसके साथ ही नॉन पीक ऑवर में सीएनजी लेने वालों को पहले की तरह प्रति किलो 50 पैसे की छूट अब भी मिलती रहेगी।
जानिए अब कितना हो गए सीएनजी के रेट
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली में सीएनजी के रेट में 1.53 रुपये प्रति किलो की कमी की है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के रेट में 1.70 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में कीमत 42.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में नई कीमत 48.38 रुपये प्रति किलो हो गई है। सीएनजी के दाम में मुजफ्फरनगर में भी कटौती हुई है और अब इसके दाम 56.55 रुपये प्रति किलो हो गए हैं/ वहीं करनाल-कैथल में सीएनजी की कीमत 50.58 रुपये प्रति किलो हो गई है। आईजीएल ने सीएनजी के रेट में रेवाड़ी और गुरूग्राम में भी कटौती की है और नई कीमत 53.40 रुपये को गई है। उत्तर प्रद्रेश के कानपुर में सीएनजी की कीमत 59.80 रुपये प्रति किलो होगी।
जानिए पीएनजी के दाम कितना घटे
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने घरों में खाना बनाने के लिए पाइप के जरिये पहुंचाई जाने वाली पाइप्ड नेचुरल गैस (जीएनजी) के दाम भी घटाए हैं। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में पीएनजी की नई कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। यह पहले यहां पर पीएनजी 28.55 रुपये प्रति किलो के रेट पर बिक रही थी। इस प्रकार लोगों को प्रति किलो करीब 1.05 रुपये का फायदा होगा। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब पीएनजी के दाम 27.45 रुपये प्रति किलो कर दिए गए हैं। इस कटौती के बाद लोगों को करीब 1.00 रुपये प्रति किलो यह गैस सस्ती मिलेगी। मुजफ्फरनगर में पीएनजी की कीमत 32.75 रुपये प्रति किलो और कैथल व रेवाड़ी में 27.55 रुपये प्रति किलो तय की गई है। इससे अलावा गुरूग्राम में पीएनजी की कीमत 28.20 रुपये प्रति किलो और मुजफ्फरनगर में 32.75 रुपये किलो होगी। जानकारी के अनुसार आईजीएल दिल्ली में 9.5 लाख घरों को पीएनजी की आपूर्ति करता है, जबकि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, करनाल और रेवाड़ी में करीब 5 लाख घरों को पीएनजी की आपूर्ति की जाती है।
हालांकि महंगा हो गया है 19 किलो ग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर
वहीं बीते 1 अक्टूबर को दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,133.50 रुपये से बढ़कर 1,166 रुपये कर दी गई है। इस प्रकार यह 32 रुपये तक महंगा हो गया है।
कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,196 रुपये से बढ़कर 1,220 रुपये पर आ गई है। यहां कीमतों में 24 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।
मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,089 रुपये से बढ़कर 1,113.50 रुपये प्रति सिलेंडर कर दिया गया है। यहां कीमतों में 24.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ।
चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,250 रुपये से बढ़कर 1,276 रुपये प्रति सिलेंडर कर दी गई है। यहां कीमतों में 26 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications