नई दिल्ली, मई 15। देश के कई इलाकों में आज से सीएनजी के दाम फिर से बढ़ा दिए गए हैं। अगर आप सीएनजी से अपनी कार या अन्य वाहन चलाते हैं, तो आपको आज से यह काफी महंगी पड़ेगी। सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू भी हो गई हैं। आइये जानते हैं कि आज कितना बढ़ा है सीएनजी का रेट और कहां।
जानिए कितना बढ़ा है सीएनजी का रेट
सीएनजी की कीमत में आज से 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त की गई है। बढ़ी हुई कीमतें आज यानी इतवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। सीएनजी की कीमत में 1 महीने भी बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले 14 अप्रैल 2022 को इसके दाम ढाई रुपये प्रति किलो ग्राम बढ़ाए गए थे। उस वक्त रेट में बढ़ोत्तरी के बाद सीएनजी की दिल्ली में 71.61 रुपये हो गई थी।
अब जानिए एनसीआर में सीएनजी की नई कीमत
इस बढ़ोत्तरी के बाद जहां दिल्ली में सीएनजी की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़कर 73.61 रुपये हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत 76.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की कीमत 80.84 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
जानिए हरियाणा में सीएनजी की कीमत
वहीं गुरुग्राम में सीएनजी की नई कीमत 81.94 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा रेवाड़ी में सीएनजी गैस की कीमत 84.07 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं करनाल और कैथल में सीएनजी की कीमत 82.27 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
जानिए अन्य इलाकों में सीएनजी की बढ़ी हुई कीमत
उत्तर प्रदेश के अंदरूनी इलाकों की बात की जाए तो कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर में सीएनजी की कीमत 85.40 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसके अलावा राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी की कीमत 83.88 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications