एक बार फिर से आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ना जारी है। दिल्ली में सीएनजी की कीमतें आज फिर से बढ़ गई हैं। इस तरह दिल्लीवालों को एक और बड़ा झटका लगा है।
नई दिल्ली, अप्रैल 4। एक बार फिर से आम आदमी की जेब पर महंगाई की मार पड़ना जारी है। दिल्ली में सीएनजी की कीमतें आज फिर से बढ़ गई हैं। इस तरह दिल्लीवालों को एक और बड़ा झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 64.11 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। नई कीमत आज यानी 4 अप्रैल से ही लागू हो गई है।

Auto Sales : मार्च में कैसा रहा ऑटो सेक्टर का हाल, सबको पछाड़ कर आगे निकली Maruti
सीएनजी की कीमतों में यह सातवीं वृद्धि
पिछले एक महीने में सीएनजी की कीमतों में यह सातवीं वृद्धि है, बताया जा रहा है कि वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में उछाल के कारण यह वृद्धि हुई है। इससे पहले आईजीएल ने 1 अप्रैल को सीएनजी के दाम में 80 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। आईजीएल घरेलू सेक्टर से प्राकृतिक गैस खरीदता है और साथ ही एलएनजी आयात करता है। स्पॉट और करेंट मार्केट में लिक्विड नैचुरल गैस (एलएनजी) ने हाल के महीनों में रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ और बीते गुरुवार को सरकार ने स्थानीय सेक्टर से उत्पादित गैस की कीमत 2.9 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 6.10 अमेरिकी डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट कर दी है।इंडस्ट्री के मुताबिक इससे आईजीएल की लागत बढ़ गई है, जिससे कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई। अकेले इस साल कीमतों में लगभग 11.00 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी
सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी बीते दो सप्ताह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 8.40 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी और रसोई गैस एलपीजी दरों में प्रति सिलेंडर 50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमत रिकॉर्ड 137 दिनों के अंतराल के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई। उस दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.50 रुपये हो गई। कुछ जगहों पर रसोई गैस की कीमत 1,000 रुपये तक पहुंच चुकी है।
जानें एनसीआर के शहरो में क्या है सीएनजी का नया रेट
-नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमत में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यहां इन दोनों शहरों में अब सीएनजी की कीमत 66.68 रुपये प्रति किलो
- मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी की कीमत 71.36 रुपये प्रति किलो
-हरियाणा के गुरुग्राम में 72.45 रुपये किलो
-रिवाड़ी में सीएनजी कीमत 74.58 रुपये प्रति किलो
-करनाल और कैथल में 72.78 रुपये प्रति किलो
मुंबई के लोगों के लिए खुशखबरी, कम हुई सीएनजी और पीएनजी की कीमतें
दूसरी तरफ देश में लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल की कीमतों के दामों में बढ़ोतरी के बीच मुंबई के लोगों को थोड़ी रहात मिली है। मुंबई में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में कटौती की गई है। गैस वितरण कंपनी महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी के खुदरा मूल्य में 6 रुपये प्रति किलो और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस में 3.50 रुपये घन मीटर कम करने की घोषणा की है। एमजीएल ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से प्राकृतिक गैस पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 13.5 प्रतिशत से घटाकर तीन प्रतिशत करने का फैसला किया है। इस निर्णय के साथ मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में सीएनजी का खुदरा मूल्य 60 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी की खुदरी कीमत 36 रुपये घन मीटर हो गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications