Coldplay Concert Ticket Price: फेमस ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने इंडियन फैंस के लिए बड़ा ऐलान किया है. इसके तहत बैंड ने अहमदाबाद में दूसरे कॉन्सर्ट की देकर फैंस को खुश कर दिया है. यह ऐलान शनिवार, 16 नवंबर को उनके पहले शो के टिकट कुछ ही मिनटों में बिक जाने के बाद की गई है. उनके म्यूज़िक ऑफ़ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के भारत में अब अहमदाबाद में दो कॉन्सर्ट होंगे. इससे ज़्यादा से ज़्यादा फैंस उनके शानदार परफॉरमेंस को लाइव लुत्फ उठा सकेंगे.
कब होगा कोल्डप्ले का पहला कॉन्सर्ट?
कोल्डप्ले का पहला कॉन्सर्ट 25 जनवरी, 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना है. टिकट विंडो खुलते ही चंद मिनटों में बिक गया है. इससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. इस भारी डिमांड की वजह से कोल्डप्ले ने 26 जनवरी, 2025 को उसी जगह पर दूसरा शो करने का ऐलान कर दिया है.
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की डिमांड ऑलटाइम हाई पर पहुंचा
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के 16 नवंबर को दोपहर 12 बजे जब टिकट बिक्री शुरू हुई, तो फैंस को लंबी कतारों का सामना करना पड़ा. पिछले महीने, जनवरी 2025 में कोल्डप्ले के तीन मुंबई कॉन्सर्ट के लिए दो फेज में टिकट जारी किए गए थे. हालांकि, भारी डिमांड की वजह से कई फैंस को टिकट नहीं मिल पाया. ET के मुताबिक बुकमायशो (BookMyShow) वेबसाइट पर कतारों की संख्या कथित तौर पर 8 लाख तक पहुंच गई.
ET पर छपी खबर के मुताबिक एक फैन ने स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें क्यू में करीब 3.5 लाख लोग थे. उसने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि@bookmyshow मुझे बार-बार अपनी JEE मेन रैंक को दोहराने के लिए क्यों मजबूर कर रहा है?" एक और फैन ने 3 लाख के आंकड़े पर अटके होने का मज़ाक उड़ाया और लिखा कि अगर हमारे पास दो नरेंद्र मोदी स्टेडियम भी होते, तो भी मुझे टिकट नहीं मिलते.

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में टिकट प्राइस
बुकमाईशो ने अभी तक कोल्डप्ले के अहमदाबाद कॉन्सर्ट के लिए टिकट की कीमतों का खुलासा नहीं किया है. हालांकि, 2025 में उनके मुंबई शो के लिए कीमतों के आधार पर, हम कुछ अनुमान लगा सकते हैं....
टिकट के टाइप प्राइस रेंज (भारतीय रुपये में)
रेगुलर टिकट 2,500 - 35,000
इन्फिनिटी टिकट ( कपल) लगभग 2,000
वीआईपी लाउंज टिकट 35,000
नए साल में मुंबई में होगा कॉन्सर्ट
ब्रिटिश बैंड ने पहले 2025 में 18, 19 और 21 जनवरी को मुंबई में तीन परफॉर्मेंस का ऐलान किया है. बैंड में क्रिस मार्टिन के साथ गिटार पर जॉनी बकलैंड, बास पर गाइ बेरीमैन और ड्रम पर विल चैंपियन के साथ होगे. कोल्डप्ले ने आखिरी बार 2016 में मुंबई में ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के दौरान भारत में परफॉर्मेंट दिया था. इस लिहाज से कोल्डप्ले का यह टूर नौ साल बाद भारत लौट रहा है.
दिलचस्प बात यह है कि BookMyShow अहमदाबाद कॉन्सर्ट को कोल्डप्ले के अब तक के सबसे बड़े कॉन्सर्ट के रूप में प्रचारित कर रहा है. मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक लाख से ज़्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है, जो इसे बैंड और उनके प्रशंसकों दोनों के लिए एक ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाता है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications