Confirm Train Ticket Booking: यात्रियों को अक्सर कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने में परेशानी होती है। लंबी दूरी के लिए भी कंफर्म ट्रेन टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी ट्रेन में कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं मिलता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आईआरसीटीसी के Vikalp Scheme की मदद से आप अपनी सीट को बुक कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस स्कीम का फायदा आप किस तरह से उठा सकते हैं।

आईआरसीटीसी की विकल्प स्कीम का ऐसे उठाएं फायदा (IRCTC Vikalp Scheme Benefits)
विकल्प स्कीम का आप अगर फायदा उठाना चाहते हैं तो जब आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो आपको VIKALP ऑप्शन अपने आप स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। इस ऑप्शन में आपको जिस ट्रेन में वेटिंग टिकट मिला है, उसके अलावा उस रूट की दूसरी ट्रेनों को भी सेलेक्ट करने को कहा जाता है।
इस विकल्प योजना के तह आप ऑनलाइन टिकट बुक करते समय इसे सेलेक्ट कर सकते हैं और अगर किसी भी वैकल्पिक ट्रेन में कोई सीट या बर्थ उपलब्ध होती है तो उनके द्वारा चुनी गई किसी भी ट्रेन में सीट या बर्थ आवंटित हो जाएगी। इस विकल्प को आप बुकिंग की गई टिकट की हिस्ट्री में जाकर चेक कर सकते हैं। इस स्कीम को अल्टरनेट ट्रेन एकोमोडेशन स्कीम (ATAS) भी कहा जाता है और इससे रेलवे ज्यादा से ज्यादा पैसेंजर्स को कंफर्म टिकट देती है।
इन ट्रेनों को कर सकते हैं सेलेक्ट (Confirm Train Ticket Booking)
IRCTC आपसे आपकी पसंद की दूसरी ट्रेनों के बारे में भी जानकारी लेता है, इससे आप 7 ट्रेनों को सेलेक्ट कर सकते हैं और अगर टिकट बुकिंग के दौरान आपको ऑप्शन नहीं मिलते हैं तो आप बुक्ड टिकट हिस्ट्री में जा कर भी विकल्प टिकट को सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद भारतीय रेलवे आपको आपके चुने अन्य ट्रेनों में आपके लिए कन्फर्म टिकट बुक करने का कोशिश करेगी।
इस तरह से भी बुक कर सकते हैं कंफर्म ट्रेन टिकट
अगर आप कंफर्म ट्रेन टिकट को तत्काल बुक करना चाहते हैं तो चुनिंदा ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग यात्रा की तारीख आपको एक दिन पहले प्राइमरी स्टेशन से मिलती है। अगर आप AC क्लास (2A/3A/CC/EC/3E) में तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो उनके लिए बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है। वहीं, अगर आप तत्काल कोटे में नॉन-AC क्लास (SL/FC/2S) में टिकट लेना चाहते हैं तो इसकी बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है।
इन स्टेप्स को करें फॉलो
- सबसे पहले टिकट काउंटर खुलने से पहले ही वेबसाइट पर लॉगिन करें।
- फिर आपको अपनी पूरी डिटेल सबमिट करनी होगी।
- इसके बाद डिटेल भरने होगी और अपनी यात्रा की जानकारी भरनी होगी।
- इसके बाद यात्रा की तारीख सेलेक्ट करें।
- अब आप तत्काल कैटेगरी सेलेक्ट करके ट्रेनों की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- ट्रेन चुनने के बाद EC/ 2AC/ 3AC/ CC/ SL/ 2S क्लास को चुनें
- फिर बुक पर क्लिक करें और अगले प्रॉसेस में पेमेंट करें।
इससे आपके कंफर्म टिकट बुकिंग की संभावना भी अधिक हो जाएगी और आप इस सुविधा से आप तत्काल भी अपनी सीट को बुक कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications