नयी दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी के कारण शेयर बाजार में गिरावट के साथ ही देश के दिग्गज कारोबारियों की संपत्ति घटी है। मगर कोरोनावायरस महामारी के बावजूद देश के 100 प्रमुख अरबपति कारोबारी ऐसे रहे जिनकी संपत्ति बढ़ी है। सुनील मित्तल के अलावा राधाकिशन दमानी और गौतम अडानी की दौलत में इजाफा हुआ है, जबकि मुकेश अंबानी सहित बाकी 97 अरबपतियों को अरबों डॉलर का नुकसान हुआ है। बता दें कि सुनील मित्तल का कारोबार टेलीकॉम के अलावा इंश्योरेंस, रियल एस्टेट, एजुकेशन मॉल्स, हॉस्पिटेलिटी, फूड और कृषि में भी है। कोरोनावायरस के कारण इनमें से कई सेक्टरों को तगड़ा झटका लगा है, मगर भारती एंटरप्राइजेज के फाउंडर और चेयरमैन की संपत्ति में पिछले एक साल में 2.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। फोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक मित्तल की संपत्ति 9.5 अरब डॉलर है।
कितनी बढ़ी मित्तल की संपत्ति
मार्च 2019 को सुनील मित्तल की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर थी, जो मार्च 2020 तक बढ़ कर 8.8 अरब डॉलर हो गई। बता दें कि एक ऐसा अनुमान है कि वोडाफोन की खतस्ता हालत के कारण भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में दो ही प्राइवेट कंपनियां बाकी हैं। इस अनुमान से एयरटेल के शेयर में काफी तेजी आई है, जिसका फायदा सुनील मित्तल को भी मिला है। सुनील मित्तल के परिवार की एयरटेल में 27 फीसदी हिस्सेदारी है। एय़रटे के शेयर की बात करें तो अक्टूबर 2019 में 350 रुपये के भाव से एयरटेल का शेयर फरवरी में 536 तक पहुंच गया।
एयरटेल कोरोना से जुझने में सक्षम
जानकार कहते हैं कि एयरटेल कुछेक उन कंपनियों में से है जो कोरोना के प्रभाव से तेजी से रिकवर करने में सक्षम हैं। इसके अलावा एयरेटल का फ्लोर प्राइस तय करने का फैसला अटका हुआ है, जिससे इसके शेयर को सहारा मिला है। कई ब्रोक्रेड फर्म भी एयरटेल के लिए सकारात्मक आउटलुक रखती हैं। वैसे एक बात और है कि भले ही एयरटेल के बेहतर प्रदर्शन से मित्तल की संपत्ति पिछले एक साल में बढ़ी है, मगर इस साल यानी 2020 में राधाकिशन दमानी वे इकलौते भारतीय कारोबारी हैं, जिनकी संपत्ति में इस साल बढ़ोतरी हुई है। भारत में हाइपरमार्केट की चेन एवेन्यू सुपरमार्ट्स के फाउंडर और नियंत्रक दमानी की संपत्ति इस साल 5 फीसदी बढ़ कर 10.2 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
दुनिया भर के कारोबारियों को नुकसान
फरवरी-मार्च में भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में 28 फीसदी या 19 अरब डॉलर की भारी गिरावट दर्ज की गई। शेयर बाजार में तेज गिरावट से उन्हें रोजाना औसतन 30 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ। 31 मार्च तक उनकी संपत्ति घट कर 48 अरब डॉलर आ गई है, जिससे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की फहरिस्त में भी वे 8 पायदान लुढ़क कर 17वें नंबर पर आ गये। दुनिया के अन्य बड़े कारोबारियों की संपत्ति का सवाल है तो संपत्ति का नुकसान उठाने वाले शीर्ष 10 लोगों की सूची में कार्लोस स्लिम और परिवार, मार्क जुकरबर्ग, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और माइकल ब्लूमबर्ग शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications