नयी दिल्ली। कोरोनावायरस का प्रकोप बरकरार है। इस महामारी से दुनिया भर में अब तक 2 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसका खतरा उन लोगों के लिए अधिक है जो इस संकट के बीच घर से बाहर निकल कर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स भी शामिल हैं। मगर बैंक ऑफ बड़ौदा ने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स विशेष मुआवजे का ऐलान किया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि ये कोरोना से मृत्यु की स्थिति में बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स को अनुग्रह राशि के जरिए 10 लाख की वित्तीय सहायता देगा। साथ ही बैंक ने इस महामारी के मद्देनजर बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए 60000 रुपये के हेल्थ इंश्योरेंस का भी ऐलान किया है।
स्वच्छता और सुरक्षा का खास इंतेजाम
स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स (बीसी) केंद्रों को सेनिटाइज्ड और कीटाणुनाशक से सफाई, डिसइन्फेक्टेंट्स और मास्क के उपयोग के लिए किस्तों में अतिरिक्त सहायता प्रदान कर रहा है। बीसी की सहायता के लिए पहली किश्त में अप्रैल 2020 में प्रत्येक एक्टिव और कार्यात्मक बीसी को 2000 रुपये दिए गए थे। आगे मई में भी हर सक्रिय और कार्यात्मक बीसी को स्वच्छता रखरखाव उद्देश्यों के लिए 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बैंक ने यह भी कहा कि वह बीसी को प्रोत्साहन के रूप में ट्रांसपोर्ट के लिए प्रति कार्य दिवस 100 रुपये का भुगतान करेगा, जो उन्हें 30 जून तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। रोज के 100 उन्हें अधिकतम 40 बार मिलेंगे।
बीसी की भूमिका है बेहद महत्वपूर्ण
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक बीसी भारत की जनता से जुड़े होते हैं और बैंक के पीएम गरीब कल्याण योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, पेंशन आदि के तहत सरकार के वित्तीय पैकेज का लाभ देने के प्रयासों में अहम भूमिका निभाते हैं। उनकी सुरक्षा की कामना करते हुए बैंक ने उनकी वित्तीय सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए हैं, जिनमें कोरोना से जान जाने पर 10 लाख रुपये का अतिरिक्त मुआवजा और 60000 रुपये का स्वास्थ्य बीमा शामिल है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की खास स्कीम
इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने मौजूदा रिटेल लोन ग्राहकों के लिए बड़ौदा पर्सनल लोन कोविड-19 स्कीम लॉन्च की थी। इनमें वे ग्राहक शामिल हैं जिन्होंने होम लोन, ऑटो लोन या संपत्ति पर लोन लिया है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुताबिक इस लोन का उद्देश्य मौजूदा ग्राहकों के लिए लिक्विडिटी की दिक्कत के मामले में राहत देना है। इस स्कीम के तहत बैंक ग्राहकों को 5 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इसके लिए वे अपनी मौजूदा ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के रिटेल लोन ग्राहक हैं तो आप इस योजना का लाभ 30 सितंबर 2020 तक उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications