नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को तहस-नहस कर दिया है। जानकारों का मानना है ये महामारी पिछले 100 सालों की सबसे बड़ी मंदी ला सकती है। कोरोना से चीन की जीडीपी भी काफी प्रभावित हुई है। कोरोना ने चीन को कितना प्रभावित किया है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चीन ने इस साल वार्षिक आर्थिक वृद्धि लक्ष्य निर्धारित नहीं करने का फैसला किया है। 1990 में दर्ज होने की शुरुआत के बाद से यह पहली बार है जब चीन ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का लक्ष्य तय नहीं किया है। चीन का यह फैसला शुक्रवार को सामने आया था जब प्रीमियर ली केचियांग ने देश की वार्षिक संसद की बैठक में प्रस्तुत की गई कार्य रिपोर्ट में जीडीपी लक्ष्य को छोड़ दिया।

6.8 फीसदी घटी इकोनॉमी
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रीमियर ली ने कहा कि हमने इस साल के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ के लिए कोई निश्चित लक्ष्य तय नहीं किया। इसके पीछे जो मुख्य वजह बताई गईं उनमें वैश्विक महामारी की स्थिति और आर्थिक और व्यापार का बहुत अधिक अनिश्चित होना शामिल है। साथ ही चीन का विकास कुछ अप्रत्याशित कारकों का सामना कर रहा है। लॉकडाउन के कारण कारोबारी गतिविधियों पर रोक लगने से जनवरी-मार्च तिमाही में चीन की वायरस प्रभावित अर्थव्यवस्था में 6.8 प्रतिशत की गिरावट आई।
90 लाख नौकरियों का लक्ष्य
चीन ने जीडीपी के लिए कोई लक्ष्य नहीं रखा है, मगर इसने इस साल 90 लाख से अधिक शहरी नौकरियों का लक्ष्य रखा है, जो 2013 के बाद सबसे कम और 2019 में तय किए गए कम से कम 1.1 करोड़ नौकरियों से कम है। नौकरियां जाने से सामाजिक स्थिरता बिगड़ने की चिंता के बीच नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की हफ्ते भर चली बैठक से पहले चीन के शीर्ष नेताओं ने अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन को बढ़ावा देने का वादा किया। इधर चीन का अमेरिका के साथ फिर से व्यापार तनाव बढ़ रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications