नई दिल्ली, फरवरी 10। लॉटरी एक ऐसी चीज है, जो लोगों की किस्मत एक झटके में बदल देती है। हर महीने भारत से अमेरिका तक कई लोगों की किस्मत लॉटरी से बदल जाती है। अमेरिका और यूएई में लॉटरी का काफी चलन है। भारत में भी कई राज्यों में वैध लॉटरी चलती है। इस बीच अमेरिका से एक खबर आई है, जिसके तहत एक दंपति ने करोड़ों नहीं बल्कि अरबों रु की लॉटरी जीती है। अमेरिका में ओनिडा के रहने वाले टैमी और क्लिफ वेबस्टर ने 31.63 करोड़ डॉलर का इनाम जीता है। भारतीय मुद्रा में यह रकम 23.71 अरब रु बैठती है।
टैक्स के बाद रकम घटी
हालांकि टैक्स के बाद उनकी रकम आधी ही रह गयी। उन्हें 31.63 करोड़ डॉलर में से टैक्स के बाद केवल 15.39 करोड़ डॉलर मिले। मगर ये रकम भी भारतीय मुद्रा में अरबों में है। लॉटरी में जैकपॉट 63.2 करोड़ डॉलर का था। इस जैकपॉट को दंपति ने अलावा एक और व्यक्ति ने जीता। इसलिए दोनों को आधा आधा इनाम मिला। एक रिपोर्ट के अनुसार टैमी कहते हैं कि वे एक सुबह उठ कर काम के लिए तैयार हो रहे थे। उन्होंने समाचार देखे जिसमें बताया गया कि दो विजेता थे। उन्हें बहुत दुख हुआ। मगर जब पता चला कि एक विनर कैलिफोर्निया में से है, जो कि विस्कॉन्सिन का है।
मिल गए नंबर
लॉटरी से जुड़े उनके नंबर मिल गए थे। मगर टैमी को यकीन नहीं हुआ। वे शॉक के कारण अपनी पत्नी को भी नहीं बता पा रहे थे। वे गले मिल रहे थे और चिल्ला रहे थे। टैमी कहते हैं कि यह उनके जीवन के सबसे खुशी के पलों में से एक था। वेबस्टर्स ने अपनी जीत के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने से इनकार कर दिया। विस्कॉन्सिन लॉटरी ने सोमवार सुबह उनकी पहचान करते हुए एक वीडियो जारी किया।
मिला ग्रेट गिफ्ट
टैमी के अनुसार यह ग्रेट गिफ्ट है। टैमी और उनकी पत्नी ब्राउन काउंटी के ओनिडा में रहते हैं। उन्होंने ग्रीन बे में जैक्सन पॉइंट सिटगो में अपना टिकट खरीदा। उन्होंने 22.51 करोड़ डॉलर का नकद इनाम लेने का विकल्प चुना। उन्होंने 5.4 करोड़ डॉलर के फेडरल टैक्स और 1.72 करोड़ डॉलर के स्टेट टैक्स का भुगतान किया। ये जैकपॉट पावरबॉल के इतिहास में सातवां सबसे बड़ा जैकपॉट था।
नेटिव अमेरिकन हैं
वेबस्टर वेबस्टर मूल अमेरिकी हैं। विस्कॉन्सिन लॉटरी के निदेशक सिंडी पोल्ज़िन के अनुसार वे वेबस्टर्स के लिए और अधिक रोमांचित नहीं हो सकते थे। उनके साथ उनकी जीत का जश्न मनाना बहुत रोमांचक रहा। मार्च 2019 से विस्कॉन्सिन में जीते गए तीन पॉवरबॉल जैकपॉट और एक मेगा मिलियन्स का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय है कि हमें अपने राज्य में बड़ी जीत का जश्न मनाते रहना है। यह पिछले चार वर्षों में विन्सकॉन्सिन में जीता गया चौथा बड़ा जैकपॉट है।
कई लोग जीते इनाम
मार्च 2019 में, विस्कॉन्सिन के पास न्यू बर्लिन में एक स्पीडवे पर बेचे गए टिकट पर एक विनर का 76.84 करोड़ डॉलर का जैकपॉट जीतना रिकॉर्ड था। वहीं ये टिकट यू.एस. लॉटरी इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा पावरबॉल जैकपॉट और चौथा सबसे बड़ा ऑल-टाइम लॉटरी जैकपॉट था। वहीं जून 2020 में, मेनोमोनी क्षेत्र के दो विस्कॉन्सिन दोस्तों ने मेनोमोनी में सिनर्जी कॉप एग्जिट 45 पर खरीदे गए टिकट से 2.2 करोड़ डॉलर के पावरबॉल जैकपॉट को विभाजित किया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications