नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज 2 आईपीओ लिस्ट हुए हैं। इसमें एक में जहां निवेशकों का पैसा डूबा है, तो वहीं दूसरे में अच्छी कमाई हुई है। क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का आईपीओ जहां करीब 10 फीसदी गिरावट के साथ लिस्ट हुआ है, वहीं लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स का शेयर करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ लिस्ट हुआ है। आइये जानते हैं इन दोनों आईपीओ के बारे में।

लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स का आईपीओ लिस्ट
लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स का आईपीओ आज शेयर बाजार में 20 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हो गया है। लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स ने आईपीओ में अपना इश्यू प्राइस 130 रुपये तय किया था, जिसकी तुलना में यह शेयर आज बीएसई पर 155 रुपये के रेट पर लिस्ट हुआ है। इस प्रकार यह शेयर इश्यू प्राइस से 26 रुपये ज्यादा पर लिस्ट हुआ। वहीं एनएसई पर भी यह शयेर करीब 20 फीसदी प्रीमियम के साथ 155 रुपये पर लिस्ट हुआ।
लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स के बारे में
लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स देश की सबसे बड़ी इथाइल एसिटेट उत्पादक कंपनी है। इसके पास बाजार की 30 फीसदी हिस्सेदारी है। लक्ष्मी ऑर्गेनिक्स के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में काफी विविधता है। कंपनी की दुनिया के 30 देशों में कारोबार करती है।

अब जानिए क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के आईपीओ की कैसी रही लिस्टिंग
शेयर बाजार में आज क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के आईपीओ की कमजोर लिस्टिंग हुई। क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का आईपीओ एनएसई पर 10 फीसदी गिरावट के साथ 1359 रुपये पर लिस्ट हुआ है, वहीं क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का शेयर आज बीएसई पर 1350 के रेट पर लिस्ट हुआ। क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का इश्यू प्राइस 1490 रुपये तय किया गया था।
जानिए कब खुला था क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का आईपीओ
क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का आईपीओ 15 मार्च को खुला था, जो 17 मार्च को बंद हुआ। कंपनी ने इस इश्यू के जरिए 824 करोड़ रुपये जुटाए हैं। क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन का इश्यू प्राइस बैंड 1488 रुपये से 1490 रुपये के बीच था। बाद में क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन के आईपीओ का रेट 1490 रुपये तय हुआ था। इस आईपीओ में 150 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 45.21 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल था।

जानिए क्या करती है क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन
क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन एक डाइवर्सिफाई इंजीनियरिंग कंपनी है। यह कई तरह के उद्योगों के लिए इंजीनियरिंग सोल्यूशन उपलब्ध कराती है। कंपनी की स्थापना 1986 में हुई थी। यह कंपनी डेमलेर इंडिया, टाटा मोटर्स, टाटा क्यूमिंस, महिन्द्रा, टफे मोटर्स, एस्कोर्ट्स सहित कई कंपनियों को अपनी सेवाएं देती है। देश के 7 शहरों में कंपनी की 12 उत्पादन इकाइयां इस वक्त कार्यरत हैं।
जानिए कब बनी थी कंपनी
क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन की स्थापना 1986 में तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई थी। यह ऑटोमोटिव सेगमेंट के लिए पावर ट्रेन सहित कई दूसरे उत्पाद भी बनाती है। इसके अलावा यह इंडस्ट्रियल और इंजीनियरिंग प्रोडक्ट सेगमेंट के लिए एल्यूमीनियम प्रोडक्ट्स भी बनाती है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications