Credit card companies : आज के वक्त में क्रेडिट कार्ड देने वाली कंपनियों के बीच अधिक से अधिक ग्राहकों को जोड़ने को लेकर होड़ मची हुई है। अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए क्रेडिट कार्ड कंपनियां कई सारे ऑफर लेकर आती रहती है लेकिन क्या आपको जानते है कि ये कंपनियां कमाई कैसे करती है अगर आपको नहीं पता तो फिर आइए जानते हैं इनकी कमाई के बारे में।
क्रेडिट कार्ड कंपनियों की सबसे अधिक कमाई की बात करें तो फिर इन कंपनियों की सबसे ज्यादा कमाई पेनल्टी और ब्याज से होती है। कई सारे लोग है जो क्रेडिट कार्ड का बिल का भुगतान वक्त पर नहीं कर पाते है जिस वजह से उस पर ब्याज और पेनल्टी लगाई जाती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रेडिट कार्ड पर जो ब्याज दर लगती है वह मामूली नहीं होती है। कई बार तो 30 फीसदी से 50 फीसदी तक ब्याज का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा कंपनी क्रेडिट कार्ड की ईएमआई से शॉपिंग करने वाले लोगों से भी ब्याज वसूलती है। हालांकि, ईएमआई पर शॉपिंग करने पर उसकी ब्याज दरें 10 फीसदी से 20 फीसदी के बीच ही रहती हैं।
क्रेडिट कार्ड कंपनियों की कमाई ब्याज और पेनल्टी के अलावा इंटरचेंज फीस के माध्यम से भी होती है। जब भी किसी ग्राहक के द्वारा क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग की जाती है तो फिर एमडीआर फीस लगाई जाती है। यह फीस ट्रांजेक्शन वैल्यू की 1 फीसदी से 3 फीसदी तक हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एमडीआर फीस को कई सारे पार्टियों के बीच बांटा जाता है, जिनमें कार्ड ट्रांजेक्शन प्रोसेस करने वाला बैंक, पेमेंट ईकोसिस्टम और कार्ड नेटवर्क शामिल होते हैं। इसमें कार्ड को जारी करने वाली कंपनी की तरफ से एक इंटरचेंज फीस लगाई जाती है जो कुल एमडीआर का एक बड़ा हिस्सा होती है।
यह भी पढ़ें : Online Payment : जानिए गलत हुआ पेमेंट तो कैसे मिलेगा वापस, RBI ने जारी की गाइडलाइन
कई सारी क्रेडिट कार्ड कम्पनियां है जो अपने ग्राहकों से मेंबरशिप फीस भी लेती हैं। हालांकि, कुछ बैंक एक सीमा से अधिक ट्रांजेक्शन के बाद इसे कस्टमर्स को रिफंड कर देते हैं, लेकिन कुछ बैंक नहीं करते हैं। इसे एनुअल फीस भी कहा जाता है।
क्रेडिट कार्ड कंपनियां इसके अलावा लेट पेमेंट फीस, बैलेंस ट्रांसफर फीस, कैश एडवांस फीस, फॉरेन ट्रांजेक्शन फीस और कुछ अन्य चार्जेज से भी कमाई करती है।
यह भी पढ़ें : RBI : नए नियम बढ़ा सकता है होम लोन की EMI, जानिए क्यों
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications