Crorepati Stock: शेयर बाज़ार में लगातार भारी उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। हालांकि कई ऐसे शेयर हैं जिसने दमदार रिटर्न दिए हैं। उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र में निवेशक ऐसे स्टॉक्स की तलाश में रहते हैं जिसमें मल्टीबैगर रिटर्न मिलने की संभावना अधिक हो। आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसने पिछले पांच साल में निवेशकों को लखपति से करोड़पति बना दिया है।

हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं वह एक स्मॉल कैप कंपनी है और यह मल्टीप्लैक्स कल्चर को आगे बढ़ाते हुए WOW Cine Pulse ब्रांड नाम से मिनीप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स ऑपरेट करती है। इस कंपीन का नाम City Pulse Multiventures है। हाल के दिनों में निवेशकों की नजरों में छा गई है। एक समय में स्टॉक का भाव 10 रुपये से नीचे था लेकिन अब अपने 52-वीक हाई 3,265 से थोड़ा नीचे कारोबार कर रहा है और बीते कुछ महीनों से लगातार बेहतर प्रदर्शन करता आ रहा है।
शेयरों का हाल (City Pulse Multiventures Share Price)
मंगलवार (28 अक्टूबर) को कंपनी का शेयर 0.85 फीसदी गिरकर 3,015 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि, बीते एक महीने में यह 2.5 फीसदी ऊपर गया है। पिछले तीन महीनों में इसमें 34 फीसदी से अधिक की तेजी आई है, जबकि एक साल में स्टॉक ने 200 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। स्टॉक का 52 सप्ताह का निचला स्तर 893.50 रुपये है। बाज़ार बंद होने पर कंपनी का मार्केट कैप 3,205.08 करोड़ रुपये है।
लंबी अवधि में दमदार रिटर्न
लॉन्ग टर्म चार्ट पर देखें तो कंपनी का प्रदर्शन और भी चौंकाने वाला है। इस साल अब तक शेयर 210 फीसदी से अधिक चढ़ा है। पिछले दो सालों में इसने 3745.81 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि तीन साल में 8675 फीसदी से अधिक और पांच सालों में यह 20829.67 फीसदी चढ़ा है। स्टॉक अपने सभी अहम मूविंग एवरेज (5-दिन, 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन) से ऊपर ट्रेड कर रहा है।
1 लाख रुपये को बना दिए 3 करोड़ रुपये
30 दिसंबर 2020 को कंपनी के शेयर का भाव 9.55 रुपये था। ऐसे में देखें तो अगर किसी ने 5 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और अब तक हॉल्ड किया होता तो उसकी वैल्यू बढ़कर 3 करोड़ रुपये से अधिक हो गए होते। इस कैलकुलेशन में किसी तरह के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications