Multibagger Stock; Crorepati Stock: शेयर बाज़ार में हजारों कंपनियां लिस्ट हैं और निवेशक इन शेयरों में ट्रेडिंग या इन्वेस्ट करते हैं। इन हजारों कंपनियों में से कुछ ही ऐसे स्टॉक हैं जिसने निवेशकों को बहुत कम समय में दमदार रिटर्न के साथ लखपति से करोड़पति बनाया है।
आज हम आपको यहां पर एक ऐसे शेयर के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसने निवेशकों का पैसा मात्र 6 महीने में दोगुना से अधिक कर दिया है। सबसे खास बात कि पांच साल के पीरियड में इस कंपनी के शेयर ने तो कमाल कर दिया और निवेशकों को करोड़पति बना दिया है।

यह एक स्मॉल कैप कंपनी है और थिएटर के लिए मशहूर WOW Cine Pulse ब्रांड नाम से मिनीप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स ऑपरेट करती है। मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली इस कंपनी का नाम City Pulse Multiventures है।
City Pulse Multiventures Share Price
सिटी पल्स मल्टीवैन्चर्स के शेयर गुरुवार (9 अक्टूबर) को थोड़ी कमज़ोरी के साथ बीएसई पर 2942 रुपये पर बंद हुए और स्टॉक अपने 52-वीक हाई के आसपास ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 3,148 रुपये है जबकि 52 सप्ताह का निचला स्तर 845 रुपये है। कारोबार बंद होने के बाद बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 3,137.36 करोड़ रुपये था।
City Pulse Multiventures Share Price History
बीते कुछ महीनों से कंपनी के शेयर लगातार बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं। लॉन्ग टर्म में यह शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है और सेंसेक्स से कई गुना ज्यादा रिटर्न दे चुका है।
पिछले 6 महीने में स्टॉक 157 फीसदी से अधिक उछला है। वहीं, कंपनी के शेयर 1 साल में 242 फीसदी से अधिक जबकि इस साल अब तक 203 फीसदी से अधिक चढ़े हैं। पिछले दो साल में निवेशकों को 3381 फीसदी से अधिक जबकि तीन साल में 8883 फीसदी से अधिक और पांच साल में 29320 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। यानी पांच साल में निवेशकों को 294 गुना से अधिक रिटर्न मिला है।
5 साल में 1 लाख रुपये को बनाया 3 करोड़ से अधिक
बीएसई के आंकड़ों पर नजर डालें तो पांच साल पहले यानी अक्टूबर 2020 में कंपनी के शेयर का भाव 12 रुपये के आसपास था। ऐसे में किसी निवेशक ने पांच साल पहले इस कंपनी के शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो
उसे लगभग 8335 शेयर्स मिलते।
यदि अब तक उन शेयरों को होल्ड कर रखा गया होता तो आज के समय में यानी 9 अक्टूबर 2025 के क्लोजिंग भाव के हिसाब से उन शेयरों का भाव 2.5 करोड़ रुपये हो गए होते। यानी पांच साल में निवेशक लखपति से करोड़पति बन गया होता।

कंपनी के बारे में जानिए
City Pulse Multiplex Limited की स्थापना साल 2000 में अहमदाबाद, गुजरात में हुई थी। शुरू में इसे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तौर पर रजिस्टर्ड किया गया था और 2018 में इसे पब्लिक लिमिटेड कंपनी में बदला गया।
कंपनी ने देश में मल्टीप्लेक्स कल्चर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। यह WOW Cine Pulse ब्रांड नाम से मिनीप्लेक्स और मल्टीप्लेक्स ऑपरेट करती है। इन मिनीप्लेक्स में लगभग 100 सीटों की क्षमता होती है। WOW Cine Pulse मॉडर्न साउंड क्वालिटी के लिए जाना जाता है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications