Crorepati Stock; Multibagger Stock: शेयर बाजार में हजारों स्टॉक लिस्टेड हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे स्टॉक हैं जिन्होंने निवेशकों को शानदार रिटर्न देकर मालामाल किया है। इनमें से कुछ स्टॉक्स ने लंबी अवधि में यह कमाल दिखाया है, जबकि कुछ मल्टीबैगर स्टॉक्स कम समय में ही निवेशकों के लिए बड़े मुनाफे का कारण बने हैं। ऐसा ही एक नाम एफएमसीजी कंपनी एलिटकॉन इंटरनेशनल (Elitecon International Share) के शेयर का है।
एलिटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों ने महज पांच सालों में निवेशकों के 1 लाख रुपये को 1 करोड़ रुपये से अधिक में बदल दिया है। बुधवार को यह स्टॉक एक्स-डिविडेंड के तौर पर ट्रेड किया था। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर 0.05 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है।
Elitecon International Share Price History
यह स्मॉलकैप शेयर निवेशकों को करोड़पति बनाने वाला स्टॉक साबित हुआ है। पांच साल पहले इसकी कीमत लगभग 1 रुपये थी, जो शुक्रवार को थोड़ी गिरावट के साथ 135 रुपये पर बंद हुई थी। पिछले पांच सालों में इस शेयर ने निवेशकों को 13,400% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया है। केवल पांच साल ही नहीं, बल्कि पिछले एक साल और छह महीने में भी इस शेयर ने निवेशकों को भारी मुनाफा दिलाया है। एक साल में एलिटकॉन शेयर का रिटर्न 2300% रहा है।

पिछले छह महीनों के भीतर इस स्टॉक ने 268% का जबरदस्त रिटर्न देकर निवेशकों की रकम को तीन गुना से भी ज्यादा कर दिया है। वहीं, इस साल अब तक 1200 से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न दिए हैं। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी घटकर 21580 करोड़ रुपये पर आ गया। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 422.65 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 5.62 रुपये है।
1 लाख का निवेश 5 साल में बन गया 1 करोड़ रुपये
यदि किसी निवेशक ने पांच साल पहले 1 रुपये के आसपास के भाव पर एलिटकॉन के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और उसे लगभगभ 1 लाख शेयर्स मिलते। अगर अब तक उन सभी शेयरो को बनाए रखा गया होता, तो उन शेयरों की वैल्यू बढ़कर शुक्रवार (14 नवंबर) के बंद भाव के अनुसार लगभग 1.35 करोड़ रुपये हो गई होती। इस प्रकार, पांच सालों में ही ऐसे निवेशक करोड़पतियों की सूची में शामिल हो गए होंगे।
कंपनी के बारे में जानिए
एलिटकॉन इंटरनेशनल तंबाकू उत्पादों और एफएमसीजी उत्पादों के कारोबार से जुड़ी कंपनी है। फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स सेक्टर में इसकी उपस्थिति में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई है।
कंपनी की कमाई की बात करें तो 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में इसका शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 128% बढ़ा है। यह पिछले साल की समान अवधि के 8.84 करोड़ रुपये से बढ़कर 20.19 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में भी पांच गुना बढ़ोतरी हुई है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications