Crorepati Stock: शेयर बाजार इन दिनों लगातार बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा. बाजार (Share Bazar) के प्रमुख इंडेक्स रिकॉर्ड हाई से करीब 13% तक फिसल गया. मिड और स्मॉल कैप सेक्टर में यह आंकड़ा ज्यादा बड़ा है. बाजार की कमजोरी में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिन्होंने निवेशकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिए. इन्हीं में से एक गरवारे हाई-टेक फिल्म्स (Garware Hi-Tech Films Share) का शेयर है. शेयर ने अपने शेयरहोल्डर्स को धमाकेदार रिटर्न दिए हैं. लॉन्ग टर्म में 1 लाख रुपए का निवेश अब करोड़ों में बदल गया है.इस पेनी स्टॉक के रिटर्न का आंकड़ा 95400% है.
करोड़पति बनाने वाला शेयर!
शेयर बाजार के नजरिए से 25 साल का समय देखिए. काफी कुछ बदल गया. इंडेक्स में शेयरों का नाम, निवेशकों की संख्या समेत शेयरों का भाव भी बदल गया है. इसमें एक नाम गरवारे हाई-टेक फिल्म्स (Garware Hi-Tech Films) का भी है. इसका स्टॉक प्राइस 4.40 रुपए से बढ़कर 4,201 रुपए हो गई. यानी करीब ढाई दशक में शेयर ने अपने शेयरहोल्डर्स को 95,400% का रिटर्न दिया है. इसका मतलब है कि शेयर (Multibagger Stock) में शुरुआती निवेश से 955 गुना से ज्यादा रिटर्न मिला है. उदाहरण के लिए किसी ने भी 25 साल पहले 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो अब वह लगभग 9.55 करोड़ रुपए हो गया होता.

मल्टीबैगर का मौजूदा प्राइस
गरवारे हाई-टेक फिल्म्स लिमिटेड (GHFL) ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर गजब की तेजी दिखाई है. आज 24 फरवरी को गरवारे हाई-टेक फिल्म्स (Garware Hi-Tech Films) का शेयर करीब एक फीसदी की गिरावट के साथ 4159 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहे. यह कारोबारी सेशन में 4204 रुपए का हाई टच किया. इससे पहले 21 फरवरी 2025 को 4195.75 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
गरवारे हाई-टेक फिल्म्स का कारोबार
गरवारे हाई-टेक फिल्म्स (Garware Hi-Tech Films) भारत में पॉलिएस्टर फिल्मों और हाई मार्जिन वाली स्पेशियलिटी फिल्मों की दिग्गज मैन्युफैक्चरर है. यह भारत समेत ग्लोबल लेवल पर सोलर कंट्रोल विंडो फिल्मों का एकमात्र मैन्युफैक्चरर है, जो सोलर कंट्रोल विंडो फिल्म बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले कच्चे माल के प्रोडक्शन के लिए बैकवर्ड इंटीग्रेशन के साथ है.
कंपनी के फेमस ग्लोबल ब्रांड्स में 'सनकंट्रोल विंडो फिल्म्स' और 'ग्लोबल विंडो फिल्म्स' शामिल हैं, जो अपनी क्वालिटी और इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं. GHFL (Garware Hi-Tech Films) के पोर्टफोलियो में पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट (BOPET) / पॉलिएस्टर फिल्म्स, सोलर कंट्रोल फिल्म्स, पेंट प्रोटेक्शन फिल्म्स, थर्मल लेमिनेशन फिल्म्स, लो-ऑलिगोमर फिल्म्स और हाई श्रिंक फिल्म्स के लिए डायवर्सिफाइड प्रोडक्ट्स हैं.
(डिस्क्लेमर: आर्टिकल के जरिए हमारा मकसद शेयर से जुड़ी जानकारी को पहुंचाना. इसका मतलब निवेश से जुड़े सुझाव देना नहीं है. अथवा शेयर में निवेश को लेकर किसी भी फैसले से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्शन करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications