Crorepati Stock: शेयर मार्केट में पिछले कुछ समय से भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि स्टॉक मार्केट में इस उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच लॉन्ग टर्म में कुछ ऐसे स्टॉक्स उभकर सामने आया है जिसने निवेशकों को लखपति से करोड़पति बनाया है। यदि आप भी ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं तो आज हम आपको यहां एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने निवेशकों छप्परफाड़ रिटर्न दिए हैं।

हम यहां जिस कंपनी की बात कर रहे हैं इसका नाम Izmo लिमिटेड है। Izmo ने पेनी स्टॉक से मल्टीबैगर बनने तक का सफर तय किया है और इस दौरान निवेशकों पिछले 12 सालों में जबरदस्त रिटर्न दिए हैं।
Izmo Share Price
सोमवार (22 दिसंबर) को Izmo के शेयर बंपर तेजी के साथ 800 रुपये से ऊपर पर कारोबार कर रहे थे। स्टॉक का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,374.70 रुपये और 52 सप्ताह का निचला स्तर 229.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1,019 करोड़ रुपये है। पांच साल पहले मार्च 2020 में शेयर का भाव 11 रुपये के करीब था।
पिछले पांच सालों में कंपनी ने 1,520% का रिटर्न दिया है और एक साल में 900% से अधिक का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक यानी YTD 2025 में शेयर 40% से अधिक चढ़ा है जबकि पिछले एक महीने में 19% से अधिक गिरा है।
1 लाख रुपये को बनाया 1.3 करोड़ रुपये
अगस्त 2013 से अब तक इसके शेयर ने 12,200% से अधिक रिटर्न दिया है। 8 अगस्त 2013 को शेयर का प्राइस 6 रुपये था, ऐसे में इस दिन कोई निवेशक 1 लाख रुपये का निवेश करता तो उसे 16,600 से अधिक शेयर्स मिलते। अब सोमवार के भाव के अनुसार, इन शेयरों की वैल्यू बढ़कर 1.3 करोड़ रुपये से अधिक हो गए होते। इसमें किसी प्रकार के कॉर्पोरेट एक्शन को शामिल नहीं किया गया है।
कंपनी ने की नए क्षेत्र में उतरने की घोषणा
Izmo लिमिटेड ने 1 दिसंबर 2025 को एक्सचेंज फाइलिंग में सेमीकंडक्टर पैकेजिंग और ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक सॉल्यूशंस के नए क्षेत्रों में उतरने की घोषणा की, इसे भविष्य की वृद्धि का मुख्य आधार माना जा रहा है।
कंपनी के अनुसार, ऑप्टिकल ट्रांसीवर मार्केट 2030 तक $13.5 अरब से $28 अरब हो सकता है (5G और AI के कारण 14% CAGR)। सिलिकॉन फोटोनिक्स सेमीकंडक्टर पैकेजिंग बाजार भी $2 अरब से $10 अरब से अधिक होने का अनुमान है, जहाँ 25-27% CAGR की संभावना है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications