नयी दिल्ली। केरल स्थित सीएसबी बैंक का शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 275 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। यह इसके आईपीओ के 195 रुपये के इश्यू भाव की तुलना में 41 फीसदी अधिक है। यानी सीएसबी बैंक का शेयर आईपीओ इश्यू प्राइस के मुकाबले 41 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। इतना ही नहीं प्राइवेट सेक्टर का सीएसबी बैंक आज शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद और ऊपर चढ़ा। आखिर में यह आईपीओ इश्यू प्राइस के मुकाबले 105.10 रुपये या 53.90% की जबरदस्त उछाल के साथ 300.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। आज कारोबार के पहले ही दिन इसने 307 रुपये का लेवल छू लिया। सीएसबी बैंक के आईपीओ में 193 रुपये से 195 रुपये तय का प्राइस बैंड तय किया गया था। बैंक ने आईपीओ इश्यू से मिली पूँजी का इस्तेमाल टियर-1 कैपिटल में करने की बात कही थी।

शानदार रहा था आईपीओ
सीएसबी बैंक का आईपीओ बहुत जबरदस्त रहा था। बैंक के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से जोरदार रेसपोंस मिला था। आपको बता दें कि सीएसबी बैंक का 410 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 22 से 26 नवंबर तक के लिए खुला था, जिसमें 24 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही मौजूदा शेयरहोल्डर्स ने 1.97 करोड़ शेयर बेचने के लिए रखे थे। आईपीओ को कुल शेयरों के मुकाबले 87 गुना सब्सक्रिप्शन भेजे गये थे जिनमें रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से को 44 गुना आवेदन भेजे गये थे।
98 साल पुराना है सीएसबी बैंक
98 से अधिक वर्षों के इतिहास के साथ सीएसबी बैंक भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक है। इसका केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक में मजबूत आधार है। इसकी मजबूती बैंक के स्टेबल डिपॉजिट बेस से साफ दिखती है। इसकी रिन्यूअल रेट भी शानदार रही है। सीएसबी बैंक से पहले 2019 में आईआरसीटीसी, एफ्ल इंडिया और पॉलीकैब इंडिया के आईपीओ इश्यूज को 50 गुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिले हैं। इन तीनों कंपनियों के शेयरों ने स्टॉक एक्सचेंजों पर भी जोरदार शुरुआत की थी।
यह भी पढ़ें - देश के पहले डेब्ट ईटीएफ की लॉन्चिंग का रास्ता साफ, जानिये निवेश के फायदे
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications