
Punjab: सीएम मान ने मंगलवार को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, विरासत और कला को दर्शाने के मद्देनजर प्रदेश भर में क्रमवार सांस्कृतिक मेले करवाने को मंजूरी दे दी है। जिससे पंजाब को विश्व स्तर पर पर्यटन स्थल के तौर कर उभारा जा सके।
मंगलवार को मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस कदम का मंतव्य पंजाब में सैलानियों की आमद को बढ़ाना हैं और इसके साथ ही आने वाले वर्षों में राज्य को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर स्थापित करना है।
सीएम मान ने कहा कि यह सांस्कृतिक समागम प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा देंगे। इसके साथ ही यह विश्व पर्यटन के नक्शे में पंजाब को प्रमुखता से उभारेंगे।
उन्होंने कहा कि यह कदम पंजाब में सैलानियों के यातायात को बढ़ावा देने के साथ-साथ नौजवान पीढ़ियों को पंजाब की समृद्ध विरासत से अवगत कराने में भी अपनी एक बेहद अहम भूमिका निभाएगा।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि राज्य की धरती अपने सदियों पुराने गौरव मयी इतिहास और संबंध सांस्कृतिक विरासत के वजह से सैलानियों को आकर्षित करने के लिए समर्थ है।
सीएम मान ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि पिछली राज्य सरकारों की लापरवाही के वजह से पर्यटन क्षेत्र में पंजाब की विशाल संभावनाएं अप्रयुक्त ही रह गई हैं।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से पर्यटन विभाग को हिदायत दी गई है कि इन सांस्कृतिक मेलों को नियमित तौर पर करवाने के लिए एक मुकम्मल टेबल तैयार किया जाए। जिससे यह एक विशाल समागम के तौर पर भर कर सामने आ सके।
सीएम मान ने कहा कि इन सांस्कृतिक मेलों के द्वारा राज्य के पर्यटन क्षेत्र में मौजूद अप्रयुक्त संभावनाओं को योग्य ढंग से बरतने में बढ़ावा मिलेगा।
सीएम ने पर्यटन विभाग को इन सांस्कृतिक मेलों के प्रबंध के लिए मुकम्मल नक्शा तैयार करने को कहा है। जिससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा सके।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications