Dabur Manufacturing Plant in Tamil Nadu: रोजमर्रा के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया जल्द ही नए राज्य में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने वाली है। तमिलनाडु सरकार ने खुद ही डाबर इंडिया कंपनी के विल्लुपुरम जिले में 400 करोड़ रुपये के निवेश से नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने की जानकारी दी है।

राज्य के उद्योग मंत्री ने दी ये जानकारी
राज्य के उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा ने सोशल मीडिया पर इस बात के बारे में भी बताया है। दक्षिण भारत में डाबर कंपनी का स्वागत करते हुए मंत्री ने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग की सुविधा से किसानों के लिए कृषि-उत्पादों को बेचने के नए अवसर खुलेंगे।
उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा कि तमिलनाडु में आपका स्वागत है, @DaburIndia! वास्तव में, दक्षिण भारत में आपका स्वागत है! माननीय @CMOTamilNadu थिरु @MKStalin avargal की उपस्थिति में, @Guidance_TN ने आज विल्लुपुरम जिले के टिंडीवनम में SIPCOT फूड पार्क में, दक्षिण भारत में अपना पहला विश्व स्तरीय मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए डाबर के साथ मेमोरेंडम भी साइन हुआ है।
इसके अलावा तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का जिक्र करते हुए टीआरबी राजा ने बताया कि हमारे मुख्यमंत्री, जो स्वयं डेल्टा रीजन के हैं और मैं स्वयं डेल्टा रीजन से विधायक हूं, मुझे डेल्टा रीजन में सही प्रकार के फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीयल से संबंध लाने में बहुत खुशी हो रही है।
उन्होंने कहा, "डाबर अपने होम केयर, पर्सनल केयर और जूस प्रोडक्ट्स के लिए प्रसिद्ध है, और तमिलनाडु को चुनने का फैसला हमारे राज्य के संपूर्ण इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम और काम के लिए तैयार लेबर की उपलब्धता का प्रमाण है। हमें जल्द ही तमिलनाडु में बने असली जूस का स्वाद चखने को मिलेगा!"
डाबर इंडिया के शेयर में तेजी
डाबर इंडिया के शेयर आज 1.57 प्रतिशत बढ़कर 644.30 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का यह निवेश 135 करोड़ रुपये के पहले चरण से शुरू होगा और अगले पांच सालों में ये 400 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
डाबर के पास फूड, चाइल्ड केयर, त्वचा देखभाल, घरेलू सामान, सप्लीमेंट्स आदि के सेक्टर में प्रोडक्ट्स लिस्टेड है, जिसमें रियल फ्रूट जूस, बबूल टूथपेस्ट, वाटिका, आंवला और बादाम हेयर ऑयल, च्यवनप्राश, ओडोमोस, हनीटस कफ सिरप, गुलाबरी और कई प्रोडक्ट्स शामिल हैं। इसकी स्थापना 1884 में एसके बर्मन ने की थी।
नौकरी करने का मिलेगा अवसर
इस प्लांट के लगने से तमिलनाडु में लोगों को 250 से अधिक पदों पर नौकरी करने का अवसर मिलेगा। इसके लिए कंपनी अलग-अलग पोस्टिंग और टेस्ट भी निर्धारित करेगी जिससे उम्मीदवारों का चयन होगा।
डाबर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित मल्होत्रा ने सरकार और स्थानीय अधिकारियों के प्रति उनके समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही एक आधिकारिक बयान में, उन्होंने बताया कि हम तमिलनाडु सरकार, विशेष रूप से माननीय मंत्री डॉ. टीआरबी राजा के नेतृत्व वाले उद्योग विभाग के प्रति उनके व्यक्तिगत और एक्टिव सपोर्ट से, तमिलनाडु गाइडेंस टीमों और SIPCOT के प्रति उनके पूरे दिल से इस योजना को सुविधाजनक बनाने के लिए आभारी हैं।
उन्होंने ये भी कहा है कि यह निवेश हमें दक्षिण भारत में अपने प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को बेहतर ढंग से पूरा करने और सेक्टर में अपनी बाजार उपस्थिति को मजबूत करने की अनुमति देगा। नई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट को डाबर के सबसे आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल प्लांट में से एक के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें कंपनी के प्रोडक्टस की एक रेंज का प्रोडक्शन करने की क्षमता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications