नयी दिल्ली। अगर आप घर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर काफी काम की है। वे लोग जो दिल्ली में अपना घर चाहते हैं उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने आज शनिवार को 1,354 फ्लैटों की बिक्री के लिए एक नई हाउसिंग स्कीम शुरू की। इनमें अधिकतर फ्लैट्स हाई इनकम ग्रुप (एचआईजी) और मिडल इनकम ग्रुप (एमआईजी) कैटेगरी में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें इन फ्लैटों के लिए आवेदन 16 फरवरी तक जमा किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कि डीडीए हाउसिंग स्कीम 2021 में फ्लैट की कीमत कितनी है। साथ ही हम जानेंगे कि ये फ्लैट्स दिल्ली के इन इलाकों में मौजूद हैं।
दिल्ली के इन इलाकों में मौजूद हैं फ्लैट
1,354 फ्लैटों में से 254 एचआईजी कैटेगरी के फ्लैट द्वारका, रोहिणी, पश्चिम विहार जसोला और वसंत कुंज में मौजूद हैं। वहीं एमआईजी कैटगरी के 757 फ्लैट द्वारका, रोहिणी, वसंत कुंज, जहांगीरपुरी और मादीपुर में मौजूद हैं। अधिकारियों के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 291 फ्लैट तैयार किए गए हैं। शेष 52 फ्लैट द्वारका और रोहिणी में हैं, जो कि लो-इनकम ग्रुप कैटेगरी के हैं।
कैसे करें आवेदन
एचटी की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि आवेदन, भुगतान और अधिकार पत्र ऑनलाइन प्रोसेस किए जाएंगे। लोगों को डीडीए कार्यालय में केवल एक बार कन्वेक्शन डीड को पूरा करने के लिए आना होगा। बाकी का सारा काम ऑनलाइन किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन फ्लैटों की कीमत।
कितनी होगी फ्लैटों की कीमत
जसोला में तीन बेडरूम वाले एचआईजी फ्लैट्स की कीमत 1.97 करोड़ रु से 2.1 करोड़ रु के बीच है, जबकि वसंत कुंज में ऐसे फ्लैट 1.72 करोड़ रु में उपलब्ध होंगे। डीडीए अधिकारी उच्च कीमतों के बावजूद एचआईजी फ्लैटों की बिक्री के लिए आशान्वित हैं। डीडीए द्वारा सबसे महंगे फ्लैट 1.7 करोड़ रु में बेचे गए थे। इन फ्लैटों को 2019 में वसंत कुंज में बेचा गया था, जो एचआईजी कैटेगरी के थे।
अप्लाई करने से पहले करें ये काम
डीडीए के एक अधिकारी ने कहा कि खरीदारों को सलाह दी गई है कि वे साइट पर जाएं और आवेदन करने से पहले फ्लैटों का निरीक्षण करें। अधिकारियों के संपर्क नंबर प्रोवाइड किए गए हैं जो सैम्पल फ्लैटों को दिखाने के लिए साइटों पर मौजूद रहेंगे। बता दें कि तीन असफल आवास योजनाओं के बाद डीडीए अपनी नई आवास योजना के लिए अच्छे रेस्पोंस की उम्मीद कर रहा है, क्योंकि इस बार बिक्री के लिए रखे गए फ्लैट विशाल और अच्छी तरह से कनेक्टेड जगहों पर स्थित हैं।
2019 में नाकामयाब रहा था डीडीए
डीडीए ने 2019 में 18,000 फ्लैटों को बिक्री के लिए रखा था। लेकिन इसे अच्छा रेस्पोंस नहीं मिला और बिक्री के लिए रखे गए फ्लैटों की संख्या को घटा कर 10,294 कर दिया गया। एजेंसी को 45,012 आवेदन मिले थे, लेकिन ये केवल 8,438 ही बेच सकी। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक लगभग 6,000 फ्लैट वापस कर दिए गए हैं। इस बार डीडीए को बढ़िया रेस्पोंस की उम्मीद है। जैसा कि हमने बताया इच्छुक खरीदार 16 फरवरी आवेदन कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications