नई दिल्ली, अप्रैल 16। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) विशेष आवास योजना 2021 के लिए ड्रॉ 18 अप्रैल को आयोजित होने वाला है। इस स्कीम में दिल्ली में कई जगहों पर विभिन्न कैटेगरियों के 18,335 फ्लैटों की पेशकश की जाएगी। वर्तमान में 18,335 फ्लैट चार अलग-अलग श्रेणियों के लिए बिक्री के लिए तैयार हैं। इन कैटेगरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) / जनता फ्लैट, निम्न-आय वर्ग (एलआईजी), मध्यम-आय समूह (एमआईजी) और उच्च आय समूह (एचआईजी) शामिल हैं। बता दें कि ये फ्लैट द्वारका, नरेला, जसोला, रोहिणी और अन्य क्षेत्रों में हैं।
सब को मिल सकता है घर
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि डीडीए को अब तक विशेष आवास योजना के लिए 22,170 आवेदन मिले हैं। लेकिन केवल 12,400 लोगों ने भुगतान किया है। यानी 18335 फ्लैटों में से 12400 के लिए ही पेमेंट आई है। इस तरह हो सकता है कि इन 12400 आवेदकों में से सभी को घर मिल जाए। यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि इनमें से अधिकांश फ्लैट आवास योजनाओं के पिछले आवंटियों द्वारा लौटा दिए गए थे।
पिछले साल लॉन्च हुई थी स्कीम
23 दिसंबर 2021 को योजना शुरू की गई थी और 10 मार्च को बंद कर दी गई थी। अहम बात यह है कि आवेदकों की संख्या बिक्री के लिए रखे गए फ्लैटों की कुल संख्या से बहुत कम है। डीडीए 18 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से डीडीए स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2021 के तहत फ्लैटों के आवंटन के लिए ड्रॉ निकालने जा रहा है। इसका आयोजन जजों और डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा।
ड्रॉ का लाइव टेलीकास्ट
आम जनता dda.golivecast.in पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से ड्रॉ का सीधा प्रसारण देख सकती है। इसी से आपका नाम ड्रॉ में आया कि नहीं ये पता चल जाएगा। डीडीए ने एक अखबार के विज्ञापन के माध्यम से इस योजना की घोषणा की थी जिसमें उसने उल्लेख किया गया था कि फ्लैटों को "रियायती कीमतों" पर बेचा जा रहा है ताकि इसके पास मौजूद बिना बिके फ्लैटों के लिए खरीदारों को आकर्षित किया जा सके। इसके अलावा प्राधिकरण ने लोगों को अपनी योजनाओं में भाग लेने की अनुमति देने के लिए आवास मानदंडों में संशोधन करने के लिए हरी झंडी दे दी, जिसके तहत आवेदन या उनके परिवार के सदस्य दिल्ली में किसी फ्लैट या भूखंड के मालिक हों फिर भी वे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बढ़ाई गयी थी डेट
डीडीए के मुताबिक जसोला में एचआईजी कैटेगरी के एक फ्लैट की अधिकतम कीमत करीब 2.14 करोड़ रुपये है। सूची में 205 फ्लैट एचआईजी, 976 एमआईजी, 11,452 एलआईजी और 5,702 ईडब्ल्यूएस/जनता श्रेणी के हैं। इससे पहले, योजना के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 7 फरवरी थी। जनता की मांग पर और कोविड -19 महामारी की तीसरी लहर के कारण, तिथि 10 मार्च तक बढ़ा दी गई थी। बता दें कि केवल 22,000 आवेदन प्राप्त होने के चलते इन फ्लैटों के लिए पब्लिक रेस्पोंस काफी सुस्त रहा। एक अधिकारी के अनुसार ड्रॉ के बाद बचे फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। बहरहाल पहले किसे फ्लैट मिलेंगे ये आगामी सोमवार को क्लियर हो जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications