DDA Flats Price: क्या आप भी दिल्ली में घर चाहते हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कि द्वारका में लग्जरी फ्लैट खरीदना अब आसान हो गया है। घर खरीदने के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवास योजना आज 21 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरु हो गया है। आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए आप कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आज से शुरु हो चुका है रजिस्ट्रेशन (DDA Flats Registration)
दिल्ली में घर खरीदने के लिए आज से ही रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की नई आवास योजना के लिए आज से रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपक वक्त मिलेगा। Dwarka Housing Scheme 2024' के तहत DDA 173 मिडल-इनकम ग्रुप (MIG), हाई-इनकम ग्रुप (HIG) और उच्च केटेगरी के फ्लैट्स इसमें पेंटहाउस भी शामिल है इनकी सेल ई-नीलामी से होगी।
आपको बता दें कि ई-नीलामी का शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन फ्लैट्स की ऑनलाइन नीलामी (Online Auction) 24 से 26 सितंबर तक होगी। DDA की 'Sasta Ghar Housing Scheme 2024' के तहत कुल 34,000 फ्लैट्स सेल के लिए उपलब्ध होंगे।
इन सेक्टर में मिलेगा आपको घर (DDA Sasta Ghar Housing Scheme 2024)
द्वारका के सेक्टर 14, 16B और 19B में उपलब्ध होंगे। ई-नीलामी का शेड्यूल और रजिस्ट्रेशन फ्लैट्स की ऑनलाइन नीलामी 24 से 26 सितंबर तक होगी। इन फ्लैट्स की कीमत 11.5 लाख रुपये से लेकर 28.47 लाख रुपये तक होगी।
DDA की Sasta Ghar Housing Scheme 2024 के मुताबिक, नरेला, सिरसापुर, रामगढ़ कॉलोनी, लोक नायक पुरम और रोहिणी के अलग-अलग सेक्टर्स में मिलेंगे। फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 22 अगस्त को सुबह 11 बजे से शुरू होगा और फ्लैट्स की बुकिंग 10 सितंबर से शुरू होगी। यह योजना 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी।
जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 DDA की जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत 5,400 फ्लैट्स जसोला, लोक नायक पुरम और नरेला में बेचे जाएंगे। HIG, MIG, LIG और EWS फ्लैट्स की कीमत 29 लाख रुपये से शुरू होगी।
ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन (DDA Housing Scheme 2024)
- DDA हाउसिंग स्कीम की वेबसाइट पर जाएं और होम स्क्रीन पर मौजूद पेमेंट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद DDA फ्लैट्स/DDA प्लॉट्स/DDA ग्रुप हाउसिंग प्रॉपर्टी या कोऑपरेटिव सोसाइटी में से उपयुक्त प्रॉपर्टी ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- फिर इसके बाद आपको अपना ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
- अब आपको सफलतापूर्वक लॉगिन करना होगा और भुगतान के प्रोसेस को पूरा करना होगा और इसके लिए अपना लॉगिन जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, चालान नंबर, कैप्चा कोड आदि सबमिट करें।
- सुनिश्चित करें कि आप चुने गए DDA फ्लैट/प्लॉट/हाउसिंग प्रॉपर्टी की कीमत आवंटन पत्र जारी होने की तिथि से 90 दिनों के भीतर जमा कर दें।
इतनी पड़ेगी रजिस्ट्रेशन फीस
रजिस्ट्रेशन फीस के लिए आपको 2,500 रुपये होंगे, जबकि बुकिंग अमाउंट EWS के लिए 50,000 रुपये, LIG के लिए 1 लाख रुपये, MIG के लिए 4 लाख रुपये और HIG के लिए 10 लाख रुपये रखा गया है। इस बात का ध्यान रखें कि डीडीए इस स्कीम में आवेदन के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। डीडीए स्कीम के तहत फ्लैट केवल एक व्यक्ति को या उसकी पत्नी/आश्रित को संयुक्त रूप से आवंटित की जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications