नई दिल्ली, जनवरी 11। आयकर रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने की समय सीमा 15 मार्च 2022 तक बढ़ा दी गई है। वहीं टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि को 15 फरवरी 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने 11 जनवरी को दी है। यह फैसला कई चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एसोसिएशंस की मांग के चलते लिया गया है। ये एसोसिएशंस सरकार से आईटीआर फाइल करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस मांग के पीछे ई-फाइलिंग पोर्टल में दिक्कत और कोविड-19 के प्रभाव का हवाला दिया गया।

पहले क्या थी अंतिम तिथि
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के पिछले आदेश के अनुसार व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आईटीआर फाइल करने का अंतिम दिन 31 दिसंबर 2021 था। ये डेट निकल चुकी है। वही अब वित्त मंत्रालय के लेटेस्ट सर्कुलर के अनुसार इसी डेट को फिर से 15 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की समय सीमा पहले 15 जनवरी, 2022 तय की गई थी। इस डेट के बाद पेश करने के लिए, टर्नओवर का 0.5% या अधिकतम 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाना था। वित्त मंत्रालय के सर्कुलर के अनुसार इस समय सीमा को 15 फरवरी तक के लिए बढ़ा दिया है।
आईसीएआई ने की थी मांग
देश भर में सीए का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे बड़ी ऑडिट संस्था, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने पिछले हफ्ते सीबीडीटी को पत्र लिखकर देर से जमा करने के कारण प्रस्तावित जुर्माने पर पुनर्विचार करने की मांग की थी। आईसीएआई ने कहा कि फॉर्म नंबर 3सीईबी की अनुपलब्धता और 10सी और 10बी जैसे फॉर्म भरने में दिक्कत जैसे मुद्दे अभी भी जारी हैं। बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब सरकार ने आईटीआर फाइल करने की तारीख बढ़ाई है। इससे पहले कई बार कोविड को देखते हुए इस डेडलाइन में बढ़ोतरी की गयी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications