नयी दिल्ली। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होती है भारी कीमत। टाटा नेक्सन ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) का सबसे सस्ता वेरिएंट भी पेट्रोल या डीजल से चलने वाले टाटा नेक्सन के सबसे महंगे वेरिएंट की तुलना में ज्यादा महंगा है, वो भी कुछ हजार नहीं बल्कि करीब 1 लाख रु। मगर दिल्ली सरकार की लेटेस्ट ईवी पॉलिसी से इसमें बदलाव आएगा। कम से कम राजधानी दिल्ली में तो आएगा ही। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी से नए कार खरीदारों के लिए ईवी खरीदना आसान हो जाएगा। दिल्ली वालों को ईवी पर सब्सिडी मिलेगी और भी 3 दिन के अंदर। इससे सीधे-सीधे आपकी ईवी की कीमत काफी कम हो जाएगी। फिर चाहे आप इलेक्ट्रिक कार खरीदें या फिर कोई दोपहिया वाहन। आइए जानते हैं नई पॉलिसी।
मिलेगी 3 लाख रु तक की सब्सिडी
दिल्ली सरकार ईवी की एक्स-शोरूम कीमत में अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक प्रति किलोवाट आवर (केडब्लूएच) 10 हजार रुपये की छूट देकर सब्सिडी दे रही है। इसलिए अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी 15 केडब्लूएच से बड़ी है, जो कि सभी आधुनिक ईवी के लिए है, तो आप सरकार से और 1.50 लाख रुपये की सब्सिडी का क्लेम कर सकते हैं। यदि आप इन दोनों सब्सिडी राशि को जोड़ें तो आपको कुल मिला कर 3 लाख रुपये की बचत होगी।
रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस माफ
जो लोग पहली कार खरीद रहे हैं उन्हें सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगने वाले सभी रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस की छूट दे रही है। यदि आप टाटा नेक्सन ईवी, एमजी जेड एस ईवी, हुंडई कोना ईवी या मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी खरीद रहे हैं तो आपको अपनी कार के रजिस्ट्रेशन के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा। नेक्सन ईवी पर लगभग एक लाख रु की बचत होगी, जबकि जेडएस ईवी और कोना इलेक्ट्रिक पर लगभग 1.5 लाख रुपये बचेंगे। हालाँकि आपको बीमा प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
कितनी होगी टाटा नेक्सन ईवी की कीमत
टाटा नेक्सन ईवी इस समय मार्केट में उपलब्ध सबसे सस्ती ईवी है। एक्स-शोरूम कीमत, आरटीओ टैक्स, बीमा की राशि में सब्सिडी घटा कर इस कार की कीमत बड़े शहरों में देखें तो दिल्ली में ये सबसे कम है। कारदेखो की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इस कार की कीमत 13.10 लाख रु, मुम्बई में 13.63 लाख रु, चेन्नई में 15.81 लाख रु और बेंगलुरु में 14.65 लाख रु होगी।
3 साल तक रहेगी दिल्ली सरकार की ये पॉलिसी
दिल्ली सरकार की ये पॉलिसी 3 साल के लिए लागू रहेगी। इसलिए कोई भी दिल्ली में ईवी खरीदना चाहता है तो इस अवधि के दौरान दिए गए बेनेफिट का उपयोग कर सकता है। उम्मीद की जा रही है कि दिल्ली में ईवी पर इन शानदार बेनेफिट के कारण ईवी की सेल्स में अचानक तेजी भी देखने को मिल सकती है।
दोपहिया और ई-रिक्शा पर भी सब्सिडी
दिल्ली सरकार की ये पॉलिसी राजधानी में प्रदूषण कंट्रोल करने की दिशा में उठाया गया एक कदम है। बता दें कि ईवी डीलर ev-delhi-gov-in पर लॉग-इन करके सब्सिडी के लिए अप्लाई कर सकेंगे। दिल्ली के परिवहन विभाग ने 100 से अधिक ऐसे ईवी मॉडलों को मंजूरी दी है, जिन पर सब्सिडी मिलेगी। इन मॉडलों में 14 दोपहिया वाहन, 45 ई-रिक्शा मॉडल और कारों के 12 मॉडल शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications