15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस वाले दिन कई लोग पंतग उड़ाना पसंद करते हैं. लेकिन पतंग के मांझे से लोगों को खतरा होता है. इसी से संबंधित दिल्ली मेट्रो ने भी एक एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में लोगों से यह अनुरोध किया गया है कि वह मेट्रो के पास पतंग उड़ाने से परहेज करें.

स्वतंत्रता दिवस के दिन पंतग उड़ाना एक लोकप्रिय परंपरा है. लेकिन इससे मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो सकती है. दिल्ली मेट्रो ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे एलिवेटेड लाइनों के आसपास पतंग उड़ाने से परहेज करें.
मेट्रो सेवाएं हो सकती है प्रभावित
दिल्ली मेट्रो ने अपने एडवाइजरी में कहा है कि अगर एलिवेटेड मेट्रो लाइनों के आसपास पतंग उड़ाते हैं, तो पतंग की डोरी ओएचई (OHE) तारों में उलझ सकती है. जिसके कारण मेट्रो सेवाएं प्रभावित हो सकती है. यह भी हो सकता है कि मेट्रो में बैठे लोग को भी खतरा हो.
दिल्ली मेट्रो ने एक्स पर शेयर की एडवाइजरी
दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडवाइजरी शेयर करते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर मेट्रो लगभग 400 किलोमीटर का नेटवर्क संचालित करती है. दिल्ली मेट्रो मुख्य रूप से एलिवेटेड है. मेट्रो में 25000 वोल्ट केओवर हेड उपकरण (OHE) तार हैं.
बचाव के लिए तैनात किए कर्मचारी
दिल्ली मेट्रो ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने कर्मचारियों को ऐसी जगह तैनात किया है, जो स्टेशन पतंग से ज्यादातर प्रभावित होते है. ताकि जब भी पतंग की डोरियों मेट्रो के आसपास देखा जाए तो उन्हें तुरंत हटाया जा सकें.
DMRC ने यह भी कहा है कि 25000 वोल्ट OHE के साथ किसी भी तरह का संपर्क घातक हो सकता है. इसके कारण सेवा में रुकावट आ सकती है. मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, डीएमआरसी ने जनता से यह अपील की है कि वे मेट्रो लाइनों से दूर खुले स्थानों में पतंग उड़ाएं.
दिल्ली मेट्रो है लोगो की लाइफ्लाइन
दिल्ली मेट्रो में हर दिन 65 लाख लोग यात्रा करते हैं. इसलिए दिल्ली मेट्रो को लाइफ्लाइन भी कहा जाता है. मेट्रो के जरिए दिल्ली वाले आसानी से कहीं भी सफ़र कर सकते हैं.
यह मेट्रो काफी बड़े स्तर पर फैला हुई है. दिल्ली मेट्रो दिल्लीमें ही नहीं बल्कि इसके पड़ोसी राज्य जैसे हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी फैली हुई है. इस नेटवर्क में रेड लाइन, येलो लाइन, ब्लू लाइन (लाइन 3 और 4), ग्रीन लाइन, वॉयलेट लाइन, पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन, ग्रे लाइन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (ऑरेंज लाइन), रैपिड मेट्रो (आरएमजीएल) और नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन शामिल हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications