DMRC Jobs 2024: दिल्ली मेट्रो में काम करने का सुनहरा मौका है. अगर आप दिल्ली मेट्रो में काम करना चाहते हैं, तो आपके पास काफी अच्छा मौका है. दिल्ली मेट्रो ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट के लिए कई भर्तियां निकाली है. इस पर आवेदन करने के बाद आपको परीक्षा देने की भी जरूरत नहीं होगी. चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) जैसे प्रतिष्ठित संस्था में हर कोई काम करना चाहता है. डीएमआरसी (DMRC) में इंजीनियरिंग कर चुके स्टूडेंट्स के लिए काम करने का बेहतर मौका है. अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके है और डीएमआरसी जैसे प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ना चाहते हैं. तो आपको इससे बेहतर अवसर शायद ही मिले.
आपको इस भर्ती में अप्लाई करने के बाद परीक्षा देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.
Delhi Metro Jobs: किन पदों पर निकली भर्तियां?
दिल्ली मेट्रो ने मुंबई प्रोजेक्ट के लिए सुपरवाइजर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट सेक्शन इंजीनियर, सेक्शन इंजीनियर और सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पदों पर कई भर्तियां निकाली है. आप इन पदों पर 8 नवंबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं.
Delhi Metro Vacancy: क्या होगी योग्यता ?
अगर आप दिल्ली मेट्रो द्वारा जारी किए गए पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसे पहले योग्यता के बारे में अच्छे से जान लें. इच्छुक व्यक्ति के पास इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग या आईटी औऱ कंप्यूटर साइंस या इंस्टूमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही इच्छुक व्यक्ति 60 फीसदी अंक से पास होना चाहिए.
इसके साथ ही आवेदक की उम्र 55 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
DMRC jobs 2024: कैसे होगा चयन?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भर्ती करने के बाद उम्मीदवारों की कोई भी परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का पहले इंटव्यू होगा. इस इंटव्यू के आधार पर ही उनका चयन किया जाएगा. इंटरव्यू में सिलेक्ट होने के बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा.
DMRC Recruitment 2024: कितनी होगी सैलरी?
दिल्ली मेट्रो या डीएमआरसी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक जो भी व्यक्ति इन पदों पर चुना जाएगा, उसे हर महीने 50 हजार रुपये से 72,600 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी.
Delhi Metro Jobs Apply Online: कैसे करें अप्लाई ?
अगर आप दिल्ली मेट्रो द्वारा निकाले गए पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं, त आपको सबसे पहले डीएमआरसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां जाकर आपको फॉर्म डाउनलोड करना होगा. इस फॉर्म में पूछे गए सारी जानकारी फिल कर इसे Career@dmrc.org पर ईमेल कर दें.
या फिर पोस्ट ऑफिस के जरिए अपपने फॉर्म को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली पर भेज दें.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications