IRCTC Delhi Metro Ticket Booking: IRCTC ऐप या वेबसाइट पर आपने कई बार रेलवे टिकट को बुक किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप IRCTC ऐप की मदद से घर बैठे दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक कर पाएंगे। भारतीय रेलवे और दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के सफर को आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए एक साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। 'One India-One Ticket' के सपने को पूरा करे के लिए यह कदम बेहद जरूरी माना जा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर IRCTC ऐप से टिकट बुक करने पर आपको क्या-क्या फायदा मिलने वाला है।

आईआरसीटीसी ऐप से कर पाएंगे दिल्ली मेट्रो टिकट बुक
अब आप आईआरसीटीसी ऐप और वेबसाइट के जरिए दिल्ली मेट्रो के क्यूआर कोड टिकट भी बुक कर सकेंगे। इससे आपको मेट्रो स्टेशन में परेशान नहीं होना पड़ेगा। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉपरेशन के साथ दिल्ली मेट्रो और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉरमेशन ने एक साथ हाथ मिलाकर इस फैसले का निर्णय लिया है। इस सुविधा की लॉन्चिंग बहुत जल्द होने वाली है।
इतने दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी
यात्री रेलवे की तरह ही मेट्रो के टिकट भी 120 दिन पहले बुक कर सकेंगे। यह 4 दिन के लिए वैध होंगे। इसमें यात्रा की डेट, यात्रा से पहले, और यात्रा के दो दिन बाद तक वैलिडिटी मिलेगी। हर कस्टमर को एक क्यूआर कोड मिल जाएगा। इससे आपको ट्रेवल प्लानिंग करने में मदद मिलेगी।
मेट्रो स्टेशन पर नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
आईआरसीटीसी के सीएमडी संजय कुमार जैन और डीएमआरसी के एमडी विकास कुमार ने जानकारी दी है कि पैसेंजर्स के लिए यह सेवा जल्द उपलब्ध करा दी जाएगी। अभी दिल्ली मेट्रो के सिंगल जर्नी टिकट की वैलिडिटी सिर्फ एक दिन की रहती है। अब आपको मेट्रो स्टेशन पर ही लाइन में लगकर टिकट खरीदने पड़ते हैं जिसकी वजह से काफी समय बर्बाद होता है।
यह संयुक्त पहल रेल यात्रियों के यात्रा अनुभव को बढ़ाएगी, क्योंकि इससे उन्हें रेल टिकट कन्फर्मेशन पेज पर दिल्ली मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा मिलने के साथ-साथ दिल्ली/एनसीआर क्षेत्र में आने वाले गंतव्य स्टेशन के साथ जोड़ा जा सकेगा। यात्री बाद में बुकिंग हिस्ट्री पेज के माध्यम से भी दिल्ली मेट्रो टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, टिकट को कैंसिल भी करने की सुविधा है। यह टिकट इलेक्ट्रॉनिक रिजर्वेशन स्लिप में उपलब्ध हो जाएगा।
आपको बता दें कि मेट्रो एक मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम है, जो भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दिल्ली और उसके आस-पास के शहरों जैसे गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और बहादुरगढ़ को सेवा प्रदान करता है। इसमें 10 कलर कोड लाइनें हैं जो 256 स्टेशनों को सेवा प्रदान करती हैं, जिनकी कुल लंबाई 350.42 किलोमीटर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications