Delhi Weather Today: प्रचंड गर्मी के चलते राजधानी दिल्ली में लोगों का हाल-बेहाल हो रखा था. ऐसा ही हाल नोएडा और गाजियाबाद में भी देखने को मिला. हालांकि, गुरुवार की शाम को तेज हवा और झमाझम बारिश से अचानक मौसम बदल गया है. साथ ही ही तेजी से बढ़ता पारा भी नीचे आ गया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है.
बारिश से बदला मौसम
दिल्ली और आसपास के इलाकों के निवासियों ने गर्मी और तूफान झेलने के बाद आज बदले हुए मौसम से राहत महसूस कर रहे हैं. क्योंकि गुरुवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली. साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश हुई. पश्चिमी दिल्ली के इलाकों में आंधी-तूफान खास तौर पर सक्रिय रहा। मौसम विभाग ने इस दिन दिल्ली में बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान लगाया था.
तेज हवा और बुंदाबांदी
धूल भरी आंधी सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रही; नोएडा में भी ऐसी ही स्थिति रही. इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई. मौसम विभाग ने दिन में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया है. गाजियाबाद में भी तूफानी मौसम रहा. हालांकि, इन स्थितियों से गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है.

दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम का अनुमान
मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताई थी. हालांकि दोपहर में दिल्ली में तेज धूप खिली, लेकिन शाम होते-होते धूल भरी आंधी और तेज हवाओं ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया. न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी मानक से 5.9 डिग्री अधिक है.
इन बदलावों के बावजूद अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है. अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को भी मौसम का यही मिजाज बना रहेगा.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications