Delayed Flight News: कोहरे का मौसम धीरे-धीरे देशभर में अपने पैर पसार रहा है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को सलाह दी है कि उत्तर भारत में कम विजिबिलटी के कारण इस सर्दी में देरी हो रही है। ऐसे में लोगों को काफी देर तक फ्लाइट का इंतजार करना पड़ता है। इसे देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने नए निर्देश जारी किए गहैं। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

फ्लाइट देर होने पर मिलेगा यात्रियों को खाना
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी दी है और बताया है कि एयरलाइंस को फ्लाइट्स में देरी के दौरान यात्रियों को कुछ सुविधाएं देनी ही होंगी। फ्लाइट अपने तय समय से दो घंटे तक लेट होती है तो यात्रियों को पीने का पानी देना होगा। उड़ान में दो घंटे से चार घंटे की देरी होती है तो पैसेंजर्स को चाय-कॉफी के साथन स्नैक्स या रिफ्रेशनमेंट उपलब्ध कराना होगा। यदि फ्लाइट चार घंटे से ज्यादा लेट होती है तो उन्हें भोजन देना होगा।
ये सुविधा भी अब यात्रियों को मिलेगी
इसके अलावा बीसीएएस डीजीसीए की इस सलाह के अलावा, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने भी हर सर्दियों में विलंबित उड़ानों के यात्रियों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक का समाधान किया है - उड़ान भरने के लिए घंटों तक विमान में ही रहना। इसने अब "मौसम या तकनीकी देरी के कारण विमान के अंदर फंसे यात्रियों को आसानी से वापस आने की अनुमति दी है, जिससे असुविधा कम होगी और उड़ान फिर से शुरू होने पर आसानी से फिर से चढ़ने की सुविधा मिलेगी।
दिल्ली के आईजीआईए जैसे कोहरे वाले हवाई अड्डों पर विमान के अंदर प्रतीक्षा करना, कम विजिबिलटी के ठीक होने का इंतजार करना, कई सर्दियों से यात्रियों की सबसे बड़ी शिकायतों में से एक रहा है।
पहले एयरलाइंस विलंबित उड़ानों के यात्रियों को उतरने की अनुमति नहीं देती थीं क्योंकि इससे उन्हें बोर्डिंग से पहले फिर से सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ता था और विमान प्रतीक्षा सूची में अपना टेक ऑफ स्लॉट खो देता था। इसलिए यात्रियों को विमान में ही रहने दिया जाता था ताकि कोहरा छंटने पर विमान को उड़ान भरने की अनुमति मिलते ही टैक्सी करना शुरू कर दिया जाए। उम्मीद है कि संशोधित बीसीएएस नियम के साथ इस सर्दी में इसमें बदलाव आएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications