Gold Buying on Dhanteras : आज देश भर में धनतेरस का उत्सव मनाया जा रहा है। धनतेरस को दिवाली के त्योहार की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस को खरीदारी, विशेष रूप से सोना, चांदी और अन्य मेटल की खरीदारी के लिए एक शुभ दिन माना जाता हैं। इस दिन तरह-तरह के उपकरणों और ऑटोमोबाइल की नई खरीदारी भी देखने को मिलती है। बता दें कि खास कर लोग सोना जम कर खरीदते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि सोने से जुड़े ऐसे तथ्य हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं।

सबसे महंगी कीमती धातुओं में से एक
जैसा कि आप जानते होंगे कि सोना सबसे महंगी कीमती धातुओं में से एक है। कुछ लोगों के लिए सोने का मूल्य उनके लिए भावनात्मक होता है। सोने के कई उपयोग हैं, जो इसकी फाइनेंशियल वैल्यू से बहुत आगे जाते हैं। धनतेरस पर सोने के बारे में कुछ आश्चर्यजनक तथ्य हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप शायद नहीं जानते होंगे।
एक औंस सोना कितना खिंच सकता है
एक औंस में करीब 28.34 ग्राम सोना होता है। विदेशों में सोना औंस में ही तोला जाता है। मगर क्या आप जानते हैं कि एक औंस सोने को 50 मील की लंबाई तक बढ़ाया जा सकता है।
18 कैरेट सोना
वहीं 18 कैरेट सोना प्रति 1,000 शुद्ध सोने के 750 भागों से बना है। वहीं अब तक का सबसे बड़ा सोने का सिक्का पर्थ मिंट द्वारा 2012 में तैयार किया गया था।

आभूषण में उपयोग
आभूषणों आज भी सोने का सबसे बड़ा उपयोग होता है। ये बात आपको ज्यादा हैरान कर सकती है कि अब तक खनन किया गया सारा सोना 21x21x21 मीटर के घन में फिट हो जाएगा। सोना गर्मी का एक अच्छा कंडक्टर है। इसका मतलब है कि यह शरीर के तापमान (37 डिग्री सेंटीग्रेड) तक तेजी से पहुंचता है। इसका एक कारण यह है कि यह गहनों के लिए मूल्यवान हो गया है।
सोना बहुत लचीला होता है
सोना इतना लचीला है कि अगर दुनिया के सभी मौजूदा सोने को 5 माइक्रोन मोटे तार में खींच लिया जाए, तो यह दुनिया भर में 11.2 मिलियन बार लपेट सकता है। हालांकि सोना दुर्लभ और महंगा है, लेकिन इसके गुणों के कारण इसका उपयोग अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक्स में किया जाता है। पैलेडियम और रोडियम धातुएं पृथ्वी पर सोने की तुलना में बहुत अधिक महंगी हैं। शुद्ध सोने को जंग नहीं लगती। न ही ये धूमिल होता। यही कारण है कि खनन किया गया सारा सोना आज भी मौजूद है

जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications